छत्तीसगढ़ - पूर्व सभापति के फार्म हाउस में ब्लास्ट , एक युवक की मौत , मौके से बारूद बरामद , पुलिस जाँच में जुटी / बड़ी खबर - PCC चीफ ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा , राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को भेजा 04 पन्नो का पत्र / सांसद का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल , VIDEO वायरल होते ही प्रचार छोड़कर सांसद जर्मनी रवाना / छत्तीसगढ़ - हसदेव नदी में पलटी मछुआरों की नाव , दो युवक पानी मे डूबे , एक युवक की मौत / छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के चलते भांजे ने किया मामी का कत्ल , पुलिस आरक्षक है संदेही भांजा / पूरे छत्तीसगढ़ में छाए काले बादल , राजधानी में शुरू हुई बारिश , तीन दिनों का अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ में छिपा था बॉलीवुड एक्टर , मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार , मुंबई लेकर जा रही है पुलिस / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन आयोग ने किया भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को नोटिस जारी , सोमवार तक देना होगा जवाब , जाने क्या है मामला / देवर सलमान ने लूटी भाभी की इज्जत , पति साजिद बोला अब तुम मेरी पत्नी नही भाभी बन गई हो / 
पिता की जीत की खुशी में बेटे को आया हार्टअटैक , हॉस्पिटल पहुँचने से पहले हुई मौत , जीत की खुशी मातम में बदली

   cgwebnews.in   

पिता की जीत की खुशी में बेटे को आया हार्टअटैक , हॉस्पिटल पहुँचने से पहले हुई मौत , जीत की खुशी मातम में बदली

13.95

मध्य प्रदेश
सतना 21 जुलाई 2022 -  सतना में नगरीय निकाय के दूसरे चरण की मतगणना के दौरान मैहर में पार्षद की जीत की खुशी शोक में बदल गई। वार्ड क्रमांक तीन से नव निर्वाचित हुए पार्षद रामू कोल के 40 वर्षीय पुत्र कृष्णा कोल को पिता की जीत की इतनी खुशी हुई कि वह सहन नहीं कर सका और उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया। इस हृदयघात की वजह से उसकी मौत हो गई जिसके कारण नवनिर्वाचित पार्षद की जीत की खुशी मातम में बदल गई।

दरअसल मैहर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 03 से कांग्रेस के पार्षद के रूप में रामू कोल निर्वाचित हुए। मतगणना के परिणाम आने का कुछ ही समय बीता था और सभी डीजे की धुन और ढोल नगाड़े लेकर विजयी जुलूस की तैयारी कर रहे थे।

मतगणना के वक्त रामू कोल के बेटा कृष्णा घर पर था और पिता की जीत की जानकारी पाकर उसने लोगों को बुला कर मिठाई बांटी और बैंड बाजा व डीजे के लिए पैसे दिए और तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान वह घर पर खुद कपड़े बदलने चला गया। तभी उसकी तबीयत बिगड़ी और वह अचानक गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे मैहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार उसकी मौत हार्टअटैक की वजह से हुई है।

इस घटना के बाद एक ओर जहां खुशी का माहौल था। लोगों की शुभकामनाएं आ रही थीं दूसरी ओर प्रत्याशी के बेटे की मौत हो जाने के बाद अब लोग बधाई देने की बजाए दुख प्रकट कर रहे हैं। पिता की जीत के जश्‍न के बीच बेटे की मौत की खबर से पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा पड़ा है। जिसने भी यह खबर सुनी वह स्तब्ध रह गया। जानकारी के मुताबिक मृतक कृष्णा कोल के दो पुत्र है जिसमें 22 वर्षीय राज कोल , 16 वर्षीय जय कोल और एक 19 वर्षीय पुत्री सुभद्रा कोल है। उनकी पत्नी का नाम गुड़िया कोल है जो अपने पति की मौत की खबर पाकर स्तब्ध हो गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/