छत्तीसगढ़ - निर्वाचन आयोग ने किया भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को नोटिस जारी , सोमवार तक देना होगा जवाब , जाने क्या है मामला / देवर सलमान ने लूटी भाभी की इज्जत , पति साजिद बोला अब तुम मेरी पत्नी नही भाभी बन गई हो / भाजपा नेता के बेटे पर पुलिस ने किया 05 हजार का इनाम घोषित , इस मामले में पुलिस कर रही है तलाश / एयरपोर्ट से लापता हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी , पुलिस तलाश में जुटी / बहु को हुआ सास से प्यार , सास के साथ बनाना चाहती है शारीरिक संबंध , सास फिर रही है भागी-भागी  / छत्तीसगढ़ - डॉ महंत ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे से पूछा आपका रिश्ता क्या है , मेरा परिवार तो,, / छत्तीसगढ़ - डेढ़ महीने के बाद किचन में लौटी भाजपा की महिला प्रत्‍याशी , परिवार के लिए बनाई यह सब्जी / छत्तीसगढ़ - मोबाईल पर पोर्न VIDEO अपलोड करना 08 लोगो को पड़ा भारी , सभी गिरफ्तार / दो बाईक की सीधी टक्कर के बाद लगी आग , जीजा और साले कि जिन्दा जल कर मौत / 
छत्तीसगढ़ के विधायक की पत्नी और भाई को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस , जाने क्या है मामला

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ के विधायक की पत्नी और भाई को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस , जाने क्या है मामला

98.80

बिलासपुर
बिलासपुर 21 जुलाई 2022 -  दुर्ग-भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की पत्नी श्रुति यादव व भाई धर्मेंद्र यादव को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने कहा है। यह नोटिस दुर्ग में हाउसिंग बोर्ड की जमीन उन्हें आवंटित करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दी गई है। 

दुर्ग के मेहरबान सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दायर याचिका में कहा है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का कालीबाड़ी चौक में 1410 एकड़ व्यावसायिक भूखंड है। इसे बेचने के लिए बोर्ड ने 30 सितंबर 2021 को दो अखबारों में विज्ञापन दिया, साथ ही वेबसाइट पर इसे प्रकाशित किया। वेबसाइट में बताया गया था कि प्रत्येक 15 दिन में ऑफर खोला जाएगा जबकि अखबार में बताया गया था कि ऑफर प्रत्येक शुक्रवार को खुलेगा। 

इस भूखंड के लिए डॉ. श्रुति यादव ने हाउसिंग बोर्ड में आवेदन जमा किया। हाउसिंग बोर्ड ने 15 दिन वाले नियम का हवाला देते हुए डॉ. श्रुति का आवेदन निरस्त कर दिया, जबकि 30 सितंबर को अखबारों में ऐसा प्रकाशित नहीं किया गया था। उनका आवेदन निरस्त करने के बाद धर्मेंद्र यादव के आवेदन को स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद श्रुति यादव ने एक नया आवेदन दिया जिसमें मालिकाना हक में अपना नाम भी जोडऩे का निवेदन किया गया था। हाउसिंग बोर्ड ने इस आवेदन को स्वीकार करते हुए 15 नवंबर 2021 को उनका भी नाम जोड़ दिया। 

कोर्ट में याचिकाकर्ता ने कहा है कि श्रुति यादव विधायक देवेंद्र यादव की पत्नी हैं और धर्मेंद्र यादव विधायक के भाई हैं। इसलिए नियमों को खिलाफ जाकर उनका आवेदन स्वीकार किया गया। उन्हें विज्ञापन में बताए गए क्षेत्रफल से अधिक भूखंड का आवंटन भी किया गया है। इस जमीन का बाजार मूल्य 10 करोड़ रुपये है, जबकि बोर्ड ने इसे 2.52 करोड़ रुपये में बेच दिया। याचिकाकर्ता ने कहा है कि पूर्व में उन्होंने इस मामले की शिकायत राज्यपाल से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/