c
छत्तीसगढ़ - जल्द ही बिना रुपये दिए भी मिलेगी सरकारी दुकानों में शराब , लेकिन करना होगा यह काम / छत्तीसगढ़ - बोर्ड में पूरक आने पर एक और छात्रा ने की खुदकुशी , अब तक इतने छात्र लगा चुके है मौत को गले / छत्तीसगढ़ में EOW और ACB को साय सरकार ने किया फ्री हैंड?? , अब होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही / हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , कोलकाता के तीन कॉलगर्ल के साथ दो युवक गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - शादी नही होने से परेशान था युवक , हॉटल में लिया कमरा और लगा ली फाँसी / सक्ती - घर से दूर संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस मौके पर मौजूद / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - एक ही परिवार के 05 लोगो की बेरहमी से हत्या , इलाके में दहशत का माहौल / छत्तीसगढ़ - हनुमानजी के मंदिर में चोरों का धावा , दानपेटी के रुपयों पर किया हाथ साफ / ओडिसा में कमल खिलाने गुरु खुशवंत साहेब के नेतृव में पसीना बहा रहे है बाराद्वार के भाजपा कार्यकर्ता / 
स्मृति ईरानी और अमित मालवीय पर FIR दर्ज , जाने क्या है मामला , किसने और क्यो दर्ज कराई FIR

   cgwebnews.in   

स्मृति ईरानी और अमित मालवीय पर FIR दर्ज , जाने क्या है मामला , किसने और क्यो दर्ज कराई FIR

95.62

झारखंड
रांची 18 जुलाई 2022 -  कांग्रेस की तरफ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अमित मालवीय के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है. पार्टी का आरोप है कि दोनों ही नेताओं की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए कांग्रेस नेता अजय कुमार के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया.

झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने सोमवार को कोतवाली थाना रांची में अमित मालवीय, स्मृति ईरानी और  प्रीति गांधी के खिलाफ भादवि धाराओं के तहत कोतवाली थाने में FIR दर्ज करवाई. उन्होंने कहा कि तीनों नें सोची समझी साजिश के तहत अपने सोशल नेटवर्किंग हैंडल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार के ANI पर दिए गए बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया और पार्टी की छवि को खराब करने का प्रयास रहा. ऐसा कर भाजपा ने आदिवासी समाज का अपमान तो किया ही साथ ही साथ द्रौपदी मुर्मू जी का भी अपमान किया है.

कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा कि भाजपा को आदिवासी सशक्तिकरण या उत्थान से कोई लेना देना नहीं है, सिर्फ चुनावी नफा नुकसान के तहत किसी समाज अथवा धर्म से जोड़कर ध्रुवीकरण का खेल इनकी आदत बन गयी है. राजीव रंजन के मुताबिक कांग्रेस ने हमेशा से ही दलित हित वाली राजनीति की है, आदिवासियों के भले के लिए काम किया है. लेकिन बीजेपी सरकार ने हर बार इस समाज के अधिकारों में कटौती करने का काम किया है।

इस बात पर भी जोर रहा है कि बीजेपी सरकार के दौरान आदिवासियों के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. अदालतों में कम से कम 10,302 मामले लंबित हैं और 8272 मामले दर्ज हैं. वैसे जिस बयान की वजह से ये FIR दर्ज की गई है वो कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कुछ दिन पहले दिया था.

उन्होंने कहा था कि द्रौपदी मुर्मू एक सभ्य व्यक्ति हैं, लेकिन वह भारत के एक बहुत ही बुरे पक्ष का प्रतिनिधित्व करती हैं.  देश में राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति हैं. हाथरस जैसी घटना हो गई. क्या उन्होंने एक शब्द भी कहा? अनुसूचित जातियों की हालत और खराब हो गई है. इसी बयान पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज करवाई थी और कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।

AT
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/