इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / दूल्हा हुआ गिरफ्तार , दुल्हन की माँ की तलाश में जुटी पुलिस , देखते ही करेगी गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - प्रेमी की शादी में पँहुच गई प्रेग्नेंट प्रेमिका , काफी हंगामे के बाद हुआ यह फैसला / शमीम कबाड़ी के गोदाम में ब्लास्ट , दो मजदूरों की मौत , बम और रॉकेट लांचर के खाली खोखे बरामद / छत्तीसगढ़ - कुख्यात अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव एक साल के लिए तड़ीपार , कलेक्टर ने जारी किया आदेश / 
अवैध संबंध न बनाने पर 06 बच्चों की मां को कड़ाही में उबाल कर की हत्या , आरोपी पति फरार

   cgwebnews.in   

अवैध संबंध न बनाने पर 06 बच्चों की मां को कड़ाही में उबाल कर की हत्या , आरोपी पति फरार

75.77

देश विदेश
कराची 16 जुलाई 2022 -  एक अमानवीय घटना में पाकिस्तान के कराची शहर में रहने वाली छह बच्चों की मां को उसके पति ने कथित तौर पर कढ़ाई में उबाल कर मार डाला. मृतक 32 वर्षीय नरगिस का शव गुलशन-ए-इकबाल के ब्लॉक 4 स्थित एक निजी स्कूल की रसोई की कड़ाही में मिला था. पीड़िता की 15 वर्षीय बेटी द्वारा पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल करने के बाद मोबिना टाउन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुलिस अधिकारी भी आरोपी की बर्बरता को देख कर सिहर उठे।

प्रारंभिक जांच का विवरण साझा करते हुए एसएसपी अब्दुर रहीम शेराज़ी ने बताया कि महिला का पति, आशिक स्कूल में चौकीदार के रूप में काम करता था, और परिवार सहित स्कूल के नौकर के क्वार्टर में रहता था. पुलिस के मुताबिक स्कूल आठ महीने से बंद चल रहा था.

घटना के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों के साथ फरार हो गया है, जबकि बाकी तीन बच्चे पुलिस की हिरासत में हैं. पुलिस ने आगे कहा कि शुरुआती जांच और बच्चों के बयानों से पता चलता है कि संदिग्ध ने पहले अपनी पत्नी को तकिए की मदद से मौत के घाट उतारा फिर बच्चों के सामने ही उसे कड़ाही में उबाल दिया. इस घटना में महिला का एक पैर शरीर से अलग हो गया।

घटना के पीछे के वास्तविक मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है; हालांकि, यह बताया गया है कि पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और उसकी बात मानने से इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास दो सिम कार्ड है लेकिन उसने दोनों को ही बंद कर दिया है. जल्द ही आरोपी को ट्रेस करके उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

18

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/