छत्तीसगढ़ - क्या विष्णु सरकार भी बोर्ड टॉपरों को कराएगी हेलीकॉप्टर की सैर , जाने क्या है सरकार का प्लान / पति के पीठ पीछे पत्नी दो युवकों के साथ उड़ाती थी गुलछर्रे , जब पति को हुई जानकारी तब हुआ यह / छत्तीसगढ़ - इस बात को लेकर घराती और बाराती आपस मे भिड़े , जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां / छत्तीसगढ़ - स्पोर्ट्स बाईक की टंकी पर गर्लफ्रैंड को बिठा कर स्टंट कर रहा था युवक , SP की पड़ गई नजर , फिर हुआ यह / छत्तीसगढ़ - महादेव सट्टा एप मामले में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार , EOW की कार्यवाही / छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल को लेकर सरकार ने स्पष्ट की स्थिति , कही यह बात / छत्तीसगढ़ - जंगल मे महिला की सड़ी गली लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 50 दिनों बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए अरविंद केजरीवाल , बाहर निकलते ही कहा इंकलाब जिंदाबाद / सक्ती - अवैध रूप से संचालित आरामिल में वन विभाग की दबिस , दो आरामिल को किया गया सील / 
मोकामा से विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त , RJD को लगा बड़ा झटका

   cgwebnews.in   

मोकामा से विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त , RJD को लगा बड़ा झटका

58.71

बिहार
पटना 15 जुलाई 2022 -  मोकामा के बाहुबली आरजेडी विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है. अनंत सिंह के घर से AK -47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) द्वारा उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई थी. कोर्ट के फैसले की कॉपी विधानसभा कार्यालय को मिलने के बाद गुरुवार को उनकी विधायकी समाप्त की गई है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. RJD को बड़ा झटका लगा है. अब सदन में RJD विधायकों की संख्या 80 से घटकर 79 हो गई है।

अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के साथ ही मोकामा की सीट को रिक्त कर दिया गया है. अनंत सिंह ने इस सीट से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जेल में रहते हुए जीत गए थे. अनंत सिंह पर बाढ़ थाना में कांड संख्या 389/19 दर्ज किया गया था. आरजेडी विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी पाया था. कोर्ट के फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया है।

क्या था पूरा मामला?

16 अगस्त 2019 को विधायक अनंत सिंह के घर (लदमा) में पुलिस ने छापेमारी की थी. घर से पुलिस ने AK -47, 7.62 MM की 26 गोलियां और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किया था. बाढ़ की तात्कातलीन ASP लिपि सिंह के नेतृत्व में RJD विधायक अनंत सिंह के लदमा स्थित आवास पर पुलिस ने छापेमारी की थी. यहां से हथियार बरामद हुए थे।

इस मामले में RJD विधायक अनंत सिंह और सुनील राम के खिलाफ 04 नवंबर 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया था. आरोप पत्र IPC की धारा 414, आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-ए), 25 (1-एए), 25 (1-बी), सी, 27 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दाखिल किया गया था. इसी मामले में अनंत सिंह को दस साल की सजा हुई है. वहीं उनके नौकर को भी दस साल की सजा सुनाई गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/