सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / दूल्हा हुआ गिरफ्तार , दुल्हन की माँ की तलाश में जुटी पुलिस , देखते ही करेगी गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - प्रेमी की शादी में पँहुच गई प्रेग्नेंट प्रेमिका , काफी हंगामे के बाद हुआ यह फैसला / शमीम कबाड़ी के गोदाम में ब्लास्ट , दो मजदूरों की मौत , बम और रॉकेट लांचर के खाली खोखे बरामद / छत्तीसगढ़ - कुख्यात अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव एक साल के लिए तड़ीपार , कलेक्टर ने जारी किया आदेश / सक्ती - बुधवारी बाजार में खुलेआम हथियार लहराते सूरज गिरफ्तार , भेजा गया जेल / 
कांग्रेस के 11 विधायकों में से 10 के भाजपा में शामिल होने की तैयारी

   cgwebnews.in   

कांग्रेस के 11 विधायकों में से 10 के भाजपा में शामिल होने की तैयारी

38.63

नई दिल्ली
नई दिल्ली 10 जुलाई 2022 -  क्या गोवा में कांग्रेस पार्टी में बड़ी टूट होने जा रही है? गोवा विधानसभा के सोमवार से शुरू होने वाले सत्र से पहले जो खबरें आ रही हैं, वो इसी ओर इशारा कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, गोवा में कांग्रेस के कुल 11 विधायकों में से 10 के भाजपा में शामिल होने की तैयारी है। इनमें विधायक दल के नेता माइकल लोबो भी बताए जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है। अब सबकी नजर सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र पर है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के राज्य प्रभारी सी टी रवि ने मई में कहा था कि अभी भाजपा के पास 20 विधायक हैं और हमने अन्य के समर्थन से सरकार बनाई है। साथ ही कहा था कि इस वर्ष के अंत तक हमारे पास 30 विधायक होंगे। इस बयान के बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि कुछ कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। 2019 में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

गोवा कांग्रेस ने अपने विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है। गोवा के डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव समेत अन्य नेताओं ने इसे पूरी तरह अफवाह बताया। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि पणजी के होटल में पार्टी के 11 विधायकों की बैठक को गलत तरीके से देखा जा रहा है। यह बैठक सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा, 'हमारे 11 में से आठ विधायक नए हैं। फ्लोर मैनेजमेंट पर (सदन में) बैठक हुई। हमारे वरिष्ठ विधायकों ने नए विधायकों के साथ चर्चा की थी और मुझे उम्मीद है कि सोमवार से आप देखेंगे कि कांग्रेस इस सरकार के खिलाफ सार्वजनिक मुद्दे उठा रही है।

ND
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/