छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - बड़े भाई और बड़ी बहन के शादी के दिन छोटे भाई ने लगाई फाँसी , शादी की खुशियां बदली मातम में / जांजगीर जिले के दूल्हे की कोरबा में पिटाई , फेरे से पहले खुल गया दूल्हे का राज , हुआ जमकर हंगामा  / छत्तीसगढ़ - चरणदास महंत को नही मिले प्रस्तावक , नामांकन फार्म में दस्तखत करना भी भूले , फार्म हुआ निरस्त / जगह जगह लगे पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ पोस्टर , पूछा दोषी कौन?? / छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले दो दिनों तक होगी तेज आँधी के साथ बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट / पूर्व CM भूपेश बघेल के खास नवाज खान का ऑडियो वायरल , इस ऑडियो को बच्चे और महिलाएं ना सुने / सक्ती में गरजे PM मोदी , कहा हमने उन्हें तारीख भी बताई , समय भी बताया , निमंत्रण भी भेजा लेकिन,,, / छत्तीसगढ़ - दोस्त के घर डिनर पर जाना दंपति को पड़ा भारी , पति को बेहोश कर लूट ली पत्नी की इज्जत / 
जांजगीर चाम्पा - पारष पत्थर के लालच में अज्ञात लोगों ने बैगा के घर मे की खुदाई , बैगा हुआ लापता

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा - पारष पत्थर के लालच में अज्ञात लोगों ने बैगा के घर मे की खुदाई , बैगा हुआ लापता

33.99

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 10 जुलाई 2022 -  पारस पत्थर के अंधविश्वास में पांच अज्ञात लोगों ने एक बैगा के घर मे जम कर उत्पात मचाया। वे 08 जुलाई की रात बैगा के घर आए और उसके घर को जगह जगह खोदने को कहा ताकि पारस पत्थर मिल सके। इस दौरान बैगा के स्वजन को उसके घर के कमरे में ही बंधक बना लिया गया था। इसके बाद बैगा को आरोपी अपने साथ लेकर चले गए और जाते जाते आलमारी में रखे 23 हजार नकद और सोने चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुनुन्द निवासी बाबूलाल यादव 65 बैगा है और वह झाड़ फूंक करता है। 08 जुलाई की रात लगभग 12 बजे पांच अज्ञात लोग उसके घर आए और दरवाजा खटखटाकर बैगा को झाड़  के लिए साथ ले जाने की बात कही। जब उसने दरवाजा खोला तो उसके पास पारस पत्थर होने की बात कहते हुए उसके घर की जगह जगह खोदाई करा दी गई। 

मगर वहां कुछ नहीं निकला। इस दौरान उसके स्वजन घर से बाहर जाकर किसी को इसकी जानकारी न दे दे इसलिए उसकी पत्नी को रस्सी से बांध दिया गया। इसके बाद बैगा बाबूलाल को अपने साथ लेकर चले गए। बैगा की पत्नी ने बताया कि जाते जाते वे आलमारी में रखे 23 हजार रूपए नकद और सोने चांदी के गहने भी धमका कर ले गए। इसकी सूचना थाने में दी गई। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैगा की पत्नी रामवती यादव की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 457, 458, 380 के तहत अपराध दर्ज किया है।जबकि रामवती का कहना है कि नकाबपोश पांच लोग थे और वे किसी को इसकी जानकारी देने पर बंदूक से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना प्रभारी उमेश साहू का कहना है कि कुछ नकाबपोश बैगा के घर आए थे। उसके घर में कई जगह गड्ढा खोदा गया है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/