वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने BJP प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को लेकर दिया बड़ा बयान , कही ऐसी बात की,, / छत्तीसगढ़ - कोर्ट ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा को किया दोषमुक्त , 15 दिन थे जेल में , जाने क्या था मामला / पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रमक हुए सुरेंद्र दाऊ , गंभीर आरोप लगाते हुए दे दी सीधी चुनौती / जांजगीर लोकसभा में होने लगा कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया का विरोध , पार्टी के लिए बढ़ी सिरदर्दी / छत्तीसगढ़ - खेल मंत्री का बड़ा बयान , खराबी EVM मशीन में नही बल्कि भूपेश बघेल की,, / छत्तीसगढ़ - इस तारीख को खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त , CM साय ने दी जानकारी / छत्तीसगढ़ - प्रेमिका के मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था प्रेमी , आक्रोशित प्रेमिका ने किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - किसान हुआ उठाईगिरी का शिकार , उठाईगीरों ने दो लाख किये पार , पूरे शहर में नाकेबंदी / भारत की सबसे अमीर महिला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा , शोसल मीडिया पर कही यह बात / 
ट्रैक्टर सहित चालक नदी में गिरा , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , पुलिस की टीम मौके पर मौजूद

   cgwebnews.in   

ट्रैक्टर सहित चालक नदी में गिरा , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , पुलिस की टीम मौके पर मौजूद

33.67

मध्य प्रदेश
अशोकनगर 03 जुलाई 2022 -  कदवाया थाना क्षेत्र के सिरनी गांव में रविवार शाम को एक ट्रैक्टर नदी में गिर गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब ट्रैक्टर चालक खेत की बुआई करके नदी पर बने रपटा से निकल रहा था। पानी का बहाव अधिक होने के कारण वह ट्रैक्टर समेत नदी में गिर गया। हालांकि चालक ने तैरकर खुद की जान बचा ली। वहीं, ट्रैक्टर को निकालने के लिए देर शाम तक भी यहां मशक्कत जारी थी। 

जानकारी के मुताबिक ग्राम सिरनी निवासी प्रताप कुशवाह रविवार को दोपहर में ट्रैक्टर लेकर खेत में बोआई करने के लिए गया था। इसी बीच यहां बारिश हो गई। करीब दो घंटे तक तेज पानी गिरा। ऐसे में गांव से होकर गुजरी सिरनी नदी का जल स्तर बढ़ गया। प्रताप कुशवाह जब बोआई करके वापस लौटा, तो रपटा के ऊपर से पानी बह रहा था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर में मिट्टी लगी हुई थी। ऐसे में प्रताप कुशवाह रपटा पर बार-बार ट्रैक्टर को आगे पीछे करके मिट्टी साफ कर रहा था, तभी पीछे करते समय अचानक उसका ट्रैक्टर रपटा से नीचे नदी में गिर गया। 

इसके बाद चालक प्रताप कुशवाह तैरकर नदी से बाहर आया और उसने अपनी जान बचाई। साथ ही, इस हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर कदवाया थाना प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को निकालने की कवायद की जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/