सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
दिल्ली से उड़ान भरी फ्लाईट में भरा धुँआ , यात्रियों में मचा हड़कंप , विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

   cgwebnews.in   

दिल्ली से उड़ान भरी फ्लाईट में भरा धुँआ , यात्रियों में मचा हड़कंप , विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

86.92

मध्य प्रदेश
जबलपुर 02 जुलाई 2022 -  शनिवार की सुबह दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़े स्पाइस जेट का विमान जब हवा पर करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो विमान के अंदर धुआं उठने लगा। यात्रियों ने हादसे की आशंका भांपकर चिल्लाना शुरू कर दिया। विमान के पायलेट ने तत्काल वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान को लैंड किया। यात्रियों को भी फौरन विमान से बाहर निकाला गया। कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो भी मोबाइल से बनाया और इसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इधर यात्रियों को दूसरे विमान से जबलपुर आने की व्यवस्था करने का प्रयास शुरू किया गया।

जबलपुर के वकील पंकज दुबे स्पाइस जेट के इस विमान से दिल्ली से जबलपुर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि विमान के भीतर धुआं उठता देखकर हर कोई दहशत में आ गया। डर लगा कि कहीं विमान में आग खतरनाक स्वरूप न ले ले। इस दौरान विमान में सवार बच्चे और बड़े घबरा कर चिल्लाने लगे। क्रू मेम्बर ने यात्रियों को आक्सीजन मास्क लगाने के निर्देश दिए। लेागों को घुटन महसूस होने लगी। घटना के वक्त विमान जमीन से करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई पर था। हर कोई एक दूसरे को दिलासा देने में जुट गया।

स्पाइस जेट का विमान दिल्ली से उड़ान भरने के बाद सुबह 8.50 बजे जबलपुर आता है, लेकिन हादसे के बाद विमान को वापस दिल्ली में लैंड कराया गया। स्पाइस जेट कंपनी ने इस मामले में तकनीकी खराबी होना बताया है। विमान में करीब 70 यात्री सवार थे। जबलपुर में स्पाइस जेट के अधिकारी ने बताया कि 10.30 बजे की दूसरे विमान से यात्रियों को जबलपुर लाया जाएगा। हालांकि कुछ यात्रियों ने बताया कि उनके लिए अभी तक दूसरे विमान की व्यवस्था नहीं की गई है। इधर यात्री भी दिल्ली एयरपोर्ट में विमान का इंतजार करते रहे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/