छत्तीसगढ़ - ससुराल की बाड़ी में दफ्न मिली नवब्याहता की लाश , 45 दिन पहले हुई थी शादी , पति है फरार / जेल जाने और बदनामी से बचने के लिए पुलिस अधिकारी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , जाने क्या है मामला / जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की राजधानी रायपुर में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - सट्टा खेलवाते महिला सटोरिया गिरफ्तार , 09 मोबाईल और नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त / छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बसपा ने विजय बघेल , बृजमोहन अग्रवाल और सरोज पांडेय के खिलाफ उतारे प्रत्याशी , देखे नाम / भाजपा मंडल अध्यक्ष पर रेप का आरोप , FIR के बाद हुआ फरार , तलाश में पुलिस कर रही है छापेमारी / छत्तीसगढ़ - बुधवार को गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड , पारा पँहुचा 43 के पार , मौषम विज्ञानियों ने जताई यह संभावना / विवाहिता ने अपने हाथ पर लिखी पति की गंदी करतूत और लगा ली फाँसी , पुलिस जाँच में जुटी / 
तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई रिक्शा को मारा टक्कर , हादसे में एक महिला सहित 05 की मौत

   cgwebnews.in   

तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई रिक्शा को मारा टक्कर , हादसे में एक महिला सहित 05 की मौत

64.84

उत्तर प्रदेश
सुल्तानपुर 01 जुलाई 2022 -  सुल्तानपुर से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक महिला समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

दरअसल, प्रयाग-अयोध्या बाईपास पर ट्रेलर ने ई-रिक्शा को रौंद दिया. जिसमें 5 लोगों की मौके मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और एसपी सोमेन वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों का हाल चाल जाना।

दरअसल, अयोध्या की तरफ जा रहा ट्रेलर बाईपास पर अचानक अनियंत्रित हो गया और कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओदरा गांव के समीप सन इंटरनेशनल स्कूल के पास ई-रिक्शा को रौंद दिया. इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान फुलकली (60) पत्नी तेजई (स्थानीय), राजेंद्र (45) पुत्र की झूरी, रघुवीर (55) पुत्र बदलू, निर्मला (52) पत्नी रघुवीर समेत एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई. इस हादसे में ही ई रिक्शा पर सवार अन्य 3 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

हादसे में घायल व्यक्तियों की जानकारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय के साथ जिला अस्पताल पहुंचे. डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. ट्रक चालक को फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अब आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल, मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/