छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 05 करोड़ 89 लाख का घोटाला , पूर्व CM का भी आया नाम , वायरल लेटर से मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - तहसील कार्यालय में पदस्थ क्लर्क की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / सक्ती - कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाकर बुरे फंसे जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर , गड़े मुर्दे उखाड़ने में जुटे पुराने साथी / महादेव एप मामले FIR के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल का पलटवार , ED से पूछे यह 05 सवाल / अवैध संबंध के शक में मारने गया था पत्नी को लेकिन मार दिया साली को , उजड़ गए दो परिवार / भूपेश बघेल के साथ फंसा पूरा कुनबा , महादेव एप मामले में FIR होने के बाद बैकफुट पर आई कांग्रेस / लिफ्ट देने के बहाने विवाहिता के साथ गैंगरेप , महिला ने शर्मिंदगी में खाया जहर , हालत नाजुक / छत्तीसगढ़ - रिहायशी इलाके में पँहुचा 24 हाथियों का दल , वन विभाग ने जारी किया अलर्ट / छत्तीसगढ़ - देर शाम आये आँधी-तूफान ने जमकर मचाई तबाही , जनजीवन हुआ अस्तब्यस्त / 
पत्नी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार , जाने क्या है मामला

   cgwebnews.in   

पत्नी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार , जाने क्या है मामला

62.74

उत्तर प्रदेश
मेरठ 30 जून 2022 -  मेरठ के पल्लवपुरम इलाके में गुरुवार सुबह 24 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब महिला का शव पंखे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले रात में पति ने शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

बिहार के भागलपुर के शोहट्‌टा निवासी सीमा (24 साल) पुत्री प्रयाग पासवान की शादी 3 साल पहले मुंगेर के संगरामपुर निवासी देवा के साथ हुई थी। देवा मेरठ में पत्नी सीमा के साथ पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में पल्लव टावर में किराए पर रह रहा है। दंपती के डेढ़ साल का एक बेटा दिव्यांशू है। महिलाा का पति प्राइवेट नौकरी करता है।

गुरुवार सुबह सीमा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने कमरे में शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के पति देवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला के पति ने पुलिस को बताया की बुधवार रात शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसी को लेकर उसने फांसी लगा ली।

पति से हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जहां महिला के पति ने बताया की रात में पत्नी ने गुस्से में कहा था की मैं मरकर दिखा दूंगी, जिस पर पति ने कहा था कि हां मर जाना गुरुवार सुबह महिला का पति घर से काम पर चला गया।

इस बीच पत्नी ने फांसी लगा दी। एसओ पल्लवपुरम अविनाश कुमार का कहना है की महिला के मायके पक्ष को जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी तहरीर आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/