जांजगीर चाम्पा - 14 साल के किशोर के गले मे मछली फँसने की खबर पर ताजा UPDATE , जाने कैसा है बच्चे का हाल / धर्मशाला में शिक्षक ने छात्रा के साथ मनाई गंदी वाली होली , FIR के बाद धारा 376 के तहत गिरफ्तार / जांजगीर चाम्पा - मनका दाई मंदिर में हुई चोरी में अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ , 04 गिरफ्तार , दो फरार / जांजगीर चाम्पा - तालाब में नहाने के दौरान बच्चे के मुँह में घुसा जिंदा मछली , गंभीर हालत में सिम्स रिफर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस इस सीट पर बदल सकती है प्रत्याशी , खतरे में पड़ी नेता जी की टिकट?? / छत्तीसगढ़ में कहीं प्रचार नहीं कर पाएंगे भूपेश बघेल ?? , जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचा यह मामला / छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / 
छत्तीसगढ़ - जय अंबे ट्रांसपोर्ट संचालक के घर इनकम टैक्स टीम की दबिश

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - जय अंबे ट्रांसपोर्ट संचालक के घर इनकम टैक्स टीम की दबिश

16.52

रायगढ़
रायगढ़ 30 जून 2022 - आय से अधिक संपत्ति के मामले में आयकर विभाग की टीम गुरुवार की सुबह 5:30 बजे के करीब रायगढ़ के जय अंबे ट्रांसपोर्ट संचालक के निवास स्थल ढिमरापुर क्षेत्र के आशीर्वाद पुरम कालोनी स्थित घर मे दबिश देकर छापामारी की कार्रवाई की। 

व्यवसायी के आशीर्वाद पुरम कालोनी स्थित निवास मे आयकर की टीम में दर्जन भर से अधिक अधिकारी कर्मचारियों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। जिले में जय अंबे टाप 5 ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिस्ट में शामिल है। उक्त कंपनी के संचालक रिंटू सिंह के लेन देन व अघोषित आय को लेकर आयकर विभाग की टीम लंबे समय से नजर रखी हुई थी। 

आयकर विभाग की टीम कंपनी संचालक रिंटू सिंह के घर मे मौजूद दस्तावेज व अन्य को खंगालने में जुट गई हैं। वही टीम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल के साथ कोतवाली पुलिस भी बड़ी संख्या में घर के बाहर मौजूद है। सुरक्षा बल व टीम के अधिकारियों ने जिस वाहन में आए है उक्त वाहनों में अंकित नम्बर को देखकर मानो टीम या सुरक्षा बल ओड़िसा से सम्भवत: आने की बात कही जा रही है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। 

सूत्रों के मुताबिक यह भी जानकारी सामने आई है कि जय अंबे ट्रांसपोर्ट के संचालक को कांग्रेस दल से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इसी वर्ष आशीर्वाद पुरम कालोनी के बगल में स्थित साईं हेरिटेज में स्काई एलाइज कंपनी के मैनेजर के घर मे आयकर की टीम ने दबिश दी थी। वहीं नगर में आयकर विभाग की टीम की जय अंबे ट्रांसपोर्ट संचालक के घर छापा को लेकर स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप है। 

वहीं व्यवसायी फोन करके एक-दूसरे से आयकर टीम की जानकारी ले रहे है। वहीं आयकर विभाग की टीम द्वारा जय अंबे ट्रांसपोर्ट संचालक रिंटू सिंह के ढिमरापुर क्षेत्र के आशीर्वाद पुरम कालोनी स्थित निवास स्थल के आसपास पुलिस बल को तैनात कर दिया है। वहां किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/