छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 
देश मे गुपचुप पर लगा प्रतिबंध , सरकार ने लोगो से गुपचुप ना खाने की अपील की , जाने वजह

   cgwebnews.in   

देश मे गुपचुप पर लगा प्रतिबंध , सरकार ने लोगो से गुपचुप ना खाने की अपील की , जाने वजह

67.74

देश विदेश
काठमांडू 27 जून 2022 -  कोरोना संकट के बीच नेपाल की राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में अब हैजे का प्रकोप फैल गया है। इस कारण से काठमांडू घाटी के ललितपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी (LMC) में पानीपुरी की बिक्री पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। काठमांडू घाटी में बीते कुछ दिनों से यहां हैजे के करीब 12 मामले सामने आ चुके हैं। 

हैजे के मामले लगातार सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने पानीपुरी की ब्रिकी पर रोक लगा दी है।
काठमांडू में नगर प्रशासन की ओर से दावा किया गया था कि पानी पुरी में उपयोग होने वाले पानी में हैजा के बैक्टीरिया पाए गए हैं। इस कारण से यह प्रतिबंध लगाया गया है। नगर पुलिस प्रमुख सीताराम हचेतु ने जानकारी दी है कि काठमांडू शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों और कॉरिडोर क्षेत्रों में पानी पुरी की बिक्री रोकने के लिए तैयारी की गई है, जिससे घाटी में हैजा फैलने का खतरा बढ़ गया है।

स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने बताया है कि काठमांडू घाटी में 7 और लोगों के हैजा से संक्रमित होने के साथ कुल हैजा रोगियों की संख्या 12 हो गई है। महामारी विज्ञान और रोग नियंत्रण विभाग के निदेशक चुमान लाल दास ने बताया है कि हैजा के 5 मामले हैं। काठमांडू शहर में और चंद्र गिरी नगर पालिका और बुधनीलकंठा नगर पालिका में 1-1 हैजा के केस मिले हैं। संक्रमित का इलाज सुकर राज ट्रॉपिकल एंड इनफेक्शियस डिजीज हॉस्पिटल टेकू में जारी है। संक्रमितों में से दो का इलाज होने के बाद पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने कहा है कि हैजा के किसी भी लक्षण का अनुभव होने पर तत्काल काठमांडू या उसके पास स्थित नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। मंत्रालय ने सभी से सतर्क रहने का अनुरोध किया है क्योंकि अतिसार, हैजा और अन्य जल जनित बीमारियां विशेष रूप से गर्मी और बरसात के मौसम में फैल रही हैं। लोगों को दूषित पानी के उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है। साथ ही पानी को उबालकर पीने के लिए भी कहा जा रहा है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/