छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / दूल्हा हुआ गिरफ्तार , दुल्हन की माँ की तलाश में जुटी पुलिस , देखते ही करेगी गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - प्रेमी की शादी में पँहुच गई प्रेग्नेंट प्रेमिका , काफी हंगामे के बाद हुआ यह फैसला / शमीम कबाड़ी के गोदाम में ब्लास्ट , दो मजदूरों की मौत , बम और रॉकेट लांचर के खाली खोखे बरामद / छत्तीसगढ़ - कुख्यात अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव एक साल के लिए तड़ीपार , कलेक्टर ने जारी किया आदेश / सक्ती - बुधवारी बाजार में खुलेआम हथियार लहराते सूरज गिरफ्तार , भेजा गया जेल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO देख कर 24 साल के आरोपी ने 05 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार / छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / 
बॉलीवुड से आई बड़ी खबर , शादी के दो महीने बाद ही माँ बनने जा रही है यह मशहूर एक्ट्रेस

   cgwebnews.in   

बॉलीवुड से आई बड़ी खबर , शादी के दो महीने बाद ही माँ बनने जा रही है यह मशहूर एक्ट्रेस

70.81

बॉलीवुड
मुम्बई 27 जून 2022 -  एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की है। आलिया भट्ट ने हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा, 'हमारा बेबी जल्द आ रहा है'। फोटो में वे अल्ट्रासाउंड करवा रही हैं, जिसमें पति रणबीर भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। फिलहाल, आलिया-रणबीर लंदन में हैं। इस खबर के आते ही इंडस्ट्री के उनके दोस्तों से लेकर फैंस तक सब उन्हें बधाई दे रहे हैं।

रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। डेटिंग के 5 साल बाद उन्होंने शादी की।

रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें वे श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। वे अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में आलिया भट्‌ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं। फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर-आलिया पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।

इसके साथ ही करण मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म शमशेरा में भी रणबीर टाइटल रोल निभा रहे हैं, जो 22 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें रणबीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त भी हैं। इसके अलावा रणबीर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल भी फ्लोर पर है, जिसमें बॉबी देओल नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन संदीप वांगा रेड्डी कर रहे हैं।

वहीं आलिया 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। आलिया फिलहाल लंदन में अपने पहले इंटरनेशनल प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म डार्लिंग्स में भी आलिया दिखाई देंगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/