छत्तीसगढ़ - कांग्रेस का फर्जी प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी गिरफ्तार , इस कांड के बाद 06 महीने से था फरार / कांग्रेस के पूर्व विधायक को कांग्रेसियो ने मारने को दौड़ाया , पतली गली से निकले पूर्व विधायक / छत्तीसगढ़ - महिला कांग्रेस अध्यक्ष को गेस्ट हाउस में नही मिली शौचालय इस्तेमाल करने की इजाजत / पूर्व CM भूपेश बघेल के 05 समर्थक गिरफ्तार , कोर्ट में सुनवाई के बाद सभी को भेजा गया जेल / मशहूर एक्ट्रेस के संदिग्ध हालत में मौत , छत्तीसगढ़ की बहू थी एक्ट्रेस , मौत से पहले स्टेटस पर लिखी यह बात / जांजगीर चाम्पा - राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की सभा से पहले कांग्रेस में बड़ी टूट , इस कद्दावर नेता ने दिया इस्तीफा / स्पा सेंटर में बॉडी मसाज के साथ होता था ये गंदा काम , अलग-अलग राज्य की युवतियां गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - पूर्व सभापति के फार्म हाउस में ब्लास्ट , एक युवक की मौत , मौके से बारूद बरामद , पुलिस जाँच में जुटी / बड़ी खबर - PCC चीफ ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा , राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को भेजा 04 पन्नो का पत्र / 
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , नाले के तेज बहाव में दो बच्चो के साथ बही महिला , एक का शव बरामद

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , नाले के तेज बहाव में दो बच्चो के साथ बही महिला , एक का शव बरामद

55.65

जशपुर
जशपुर 25 जून 2022 -  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ एक नाले में बह गई। वह बाजार से वापस लौटते वक्त नाला पार कर रही थी। इसी दौरान नाले का जलस्तर बढ़ा हुआ था। उसे पता ही नहीं चल सका और वह बह गई। मामले की जानकारी तब सामने आ सकी है। जब एक बच्चे का शव कुछ दूर में मिला घटना पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के भड़िया गांव का है। सराईपानी निवासी सुमित्रा बाई पति मुन्ना (30) पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय से है।

सुमित्रा शनिवार को अपने आठ साल के बेटे मंगल साय और एक 10 महीने के बच्चे को पीठ पर बांधकर ग्राम भड़िया में लगे साप्ताहिक बाजार में पहुंची थी। शाम करीब 5 बजे महिला साप्ताहिक बाजार से अपने गांव वापस लौट रही थी। रास्ते में एक पहाड़ी नाले को पार करना होता है। पता चला है कि शनिवार की दोपहर को हुई बारिश के बाद इस नाले में पहाड़ का पानी उतर आया था। नाले का जल स्तर बढ़ गया था। महिला नाले को पार करने के दौरान तेज बहाव में दोनों बच्चों के साथ बह गई। जिसकी खबर किसी को नहीं हुई थी।

बताया जा रहा है कि मंगल साय का शव ग्राम भड़िया के पास नदी किनारे मिला। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर उसका शव मिला था। शव आस-पास के लोगों ने देखा था। जिसके बाद आस-पास के गांव के लोगों को बुलाया गया। फिर बच्चे की पहचान कराई। बच्चे की पहचान उसके पिता मुन्ना ने की है। मुन्ना ने बताया कि मंगल साय अपनी मां के साथ बाजार आया था। 

इसके बाद गांव के सरपंच, सचिव व ग्रामीणों ने अंदाजा लगाया कि जिस स्थान से पहाड़ी नाले को पार करते हैं, उस स्थान से तीनों पानी के तेज बहाव में बह गए होंगे। देर शाम तक ग्रामीणों की खोजबीन में महिला की साड़ी और साल मिला है। मुन्ना ने साड़ी व बच्चे को पीठ में बांधने वाले साल की पहचान कर ली है। पुलिस की टीम भी देर शाम को मौके पर पहुंची थी। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका था। प्रशासन को इस बात की सूचना दे दी गई थी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/