जांजगीर चाम्पा - राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की सभा से पहले कांग्रेस में बड़ी टूट , इस कद्दावर नेता ने दिया इस्तीफा / स्पा सेंटर में बॉडी मसाज के साथ होता था ये गंदा काम , अलग-अलग राज्य की युवतियां गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - पूर्व सभापति के फार्म हाउस में ब्लास्ट , एक युवक की मौत , मौके से बारूद बरामद , पुलिस जाँच में जुटी / बड़ी खबर - PCC चीफ ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा , राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को भेजा 04 पन्नो का पत्र / सांसद का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल , VIDEO वायरल होते ही प्रचार छोड़कर सांसद जर्मनी रवाना / छत्तीसगढ़ - हसदेव नदी में पलटी मछुआरों की नाव , दो युवक पानी मे डूबे , एक युवक की मौत / छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के चलते भांजे ने किया मामी का कत्ल , पुलिस आरक्षक है संदेही भांजा / पूरे छत्तीसगढ़ में छाए काले बादल , राजधानी में शुरू हुई बारिश , तीन दिनों का अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ में छिपा था बॉलीवुड एक्टर , मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार , मुंबई लेकर जा रही है पुलिस / 
शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , तीन आरोपी गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , तीन आरोपी गिरफ्तार

75.96

मध्य प्रदेश
मंदसौर 19 जून 2022 -  शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा हैं। गिरोह के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपित जावरा के निवासी है। नारायणगढ़ थाना प्रभारी संदीपसिंह मंगोलिया ने बताया कि शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी मंगोलिया ने बताया कि 16 जून को 45 वर्षीय कारुलाल पुत्र मांगीलाल चौधरी निवासी रायसिंह पिपलिया ने शिकायत करते हुए बताया कि 10 जून को वह अपने परिचित माणकलाल चौधरी निवासी गर्रावद के यहां गया था।

जँहा उसे रोहित दुबे नाम का व्यक्ति उसके दो साथी राहुल व कपिल ठक्कर निवासी जावरा के साथ मिला वे टवेरा वाहन GJ -16 - BB -2812 से आये थे, तथा सपना चौहान सेवा समिति द्वारकापुरी इंदौर का बता रहे थे, उन्होंने कहा कि हमारी संस्था मानव सेवा करती है। हमारे पास बहुत लड़किया है। हम दो माह में तुम्हारे पोते हरीश चौधरी की शादी करवा देगे। इसी बात को लेकर आरोपितों द्वारा फरियादी के साथ छल पूर्वक 15000 रुपये नगद व तीन फोटो ले लिये। रोहित से बार-बार मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई।

लेकिन उसके द्वारा कोई जबाव नहीं दिया तथा बाद में मालूम पड़ा की इन लोगों ने जीवन पुत्र सुरेशचन्द्र मालवीय निवासी काचरिया व कई और लोगों के साथ इसी प्रकार शादी कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर रुपये ऐठ रखे है। मामले में धारा 420 में प्रकरण दर्ज किया गया। नारायणगढ़ पुलिस ने आरोपितों की पतासाजी कर तीनो आरोपित 30 वर्षीय रोहित दुबे पुत्र बालकृष्ण दुबे निवासी इकबालगंज यादव मोहल्ला जावरा, 29 वर्षीय राहुल पुत्र राजेन्द्र हरिजन निवासी मेहतपुरी गेट पठान टोली जावरा, 24 वर्षीय कपिल पुत्र दुर्गाशकर ठक्कर निवासी खारीवाल कालोनी जावरक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपितो ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपितों के कब्जे से एक टवेरा गाडी व अन्य दस्तावेज जब्त किया गया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया न्यायालय ने सभी आरोपितों को जेल भेजने के आदेश जारी किया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/