छत्तीसगढ़ - निर्वाचन आयोग ने किया भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को नोटिस जारी , सोमवार तक देना होगा जवाब , जाने क्या है मामला / देवर सलमान ने लूटी भाभी की इज्जत , पति साजिद बोला अब तुम मेरी पत्नी नही भाभी बन गई हो / भाजपा नेता के बेटे पर पुलिस ने किया 05 हजार का इनाम घोषित , इस मामले में पुलिस कर रही है तलाश / एयरपोर्ट से लापता हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी , पुलिस तलाश में जुटी / बहु को हुआ सास से प्यार , सास के साथ बनाना चाहती है शारीरिक संबंध , सास फिर रही है भागी-भागी  / छत्तीसगढ़ - डॉ महंत ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे से पूछा आपका रिश्ता क्या है , मेरा परिवार तो,, / छत्तीसगढ़ - डेढ़ महीने के बाद किचन में लौटी भाजपा की महिला प्रत्‍याशी , परिवार के लिए बनाई यह सब्जी / छत्तीसगढ़ - मोबाईल पर पोर्न VIDEO अपलोड करना 08 लोगो को पड़ा भारी , सभी गिरफ्तार / दो बाईक की सीधी टक्कर के बाद लगी आग , जीजा और साले कि जिन्दा जल कर मौत / 
आज का राशिफल , दिनांक 19 जून 2022 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

   cgwebnews.in   

आज का राशिफल , दिनांक 19 जून 2022 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

11.78

धर्म / ज्योतिष
- आज का राशिफल दिनाँक 19 जून 2022 दिन रविवार -

मेष राशि - आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा,लेकिन लोग आपकी मदद को स्वार्थ ना समझे,इसीलिए सावधान रहें। आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके किसी लड़ाई झगड़े की स्थिति को भी सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं,जिन्हें देखकर आपके साथियों का मूड खराब रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय को करने की सोच सकते हैं। आपको अपने भाइयों से चल रहे वाद विवाद को आज बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा।

वृष राशि - आज का दिन आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। परिवार में आज किसी  मांगलिक कार्यक्रम के लिए विचार विमर्श हो सकता है। जीवनसाथी यदि आपको किसी योजना को समझाएं,तो आपको उसे ध्यान से सुनना होगा तभी वह पूरी हो पाएगी। परिवार मे छोटे बच्चे आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपकी कोई मनपसंद इच्छा पूरी होगी,जिसके बाद आप किसी धार्मिक आयोजन पर भी जा सकते हैं। आपको किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया,तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति का दिन रहेगा। आपको व्यर्थ में खाली बैठकर समय व्यतीत करने से बचना होगा,इसलिए अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं। आपको शीघ्र आगामी वाहनों के प्रयोग से भी सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होती दिख रही है। आपको महान पुरुषों के दर्शन का लाभ मिलेगा,जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी को आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं व घर परिवार में भी लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि - आज का दिन मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपको घर या बाहर कहीं पर भी शीघ्रता व भावुकता में कोई भी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपका कोई मित्र आपकी चुगली लगा सकता है,जिसके बाद आपका अपने मित्रों से आपसे वाद विवाद हो सकता है। आपके कुछ शत्रु आपके आसपास ही होंगे,जिनको आपको पहचानना होगा। सायंकाल के समय आप देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं। बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी।

सिंह राशि - आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आशातीत सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,जैसे पेट दर्द,गैस,अपच आदि इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा।  समाज में आपके दायित्वों में वृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। सट्टेबाजी में जो लोग धन का निवेश करते हैं,उन्हें आज सावधान रहना होगा,नहीं तो उनका धन फंस सकता है।

कन्या राशि - आज का दिन आप वृद्धजनों की सेवा व दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी तरक्की देकर आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं,लेकिन आपको उनकी ओर ध्यान नहीं देना है,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उन्हें अपने साथी द्वारा कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है। आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। कारोबार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। संतान को आप कुछ जिम्मेदारियां सौंपेंगेजिन पर वह खरे उतरेंगी।

तुला राशि - आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में उपलब्धि के विशेष योग बनाता दिख रहा है। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित भी कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है जिसके कारण भागदौड़ लगी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आज आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। उसके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है,जिसके कारण आपके स्वास्थ्य गिरावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र को लेकर यदि आपके दिमाग में कुछ आइडिया है तो आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा,तभी आप उससे लाभ कमा पाएंगे।

वृश्चिक राशि - आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। व्यापार में आज आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा जिससे आपके धन व कीर्ति में वृद्धि होगी लेकिन किसी विपरीत परिस्थिति में भी आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो हो सकता है कि विवाद लंबा चल जाए। मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की ओर भी ध्यान लगाना होगा,तभी वह सफल हो पाएंगे।

धनु राशि - आज का दिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो अभी उसमें आपको और चक्कर काटने पड़ेंगे,तभी आपको जीत मिल सकेगी। आज आपको रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो आपका धन डूब सकता है। आज आपके सुकून में भी वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपको भाग लेने का मौका मिलेगा,जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है।

मकर राशि - व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अनुकूल लाभ दिलाने वाला दिन रहेगा। यदि आप किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आप वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। यदि आप व्यवस्था में कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। सायं काल के समय आपको किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। यदि कुछ वरिष्ठ सदस्यों द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई थी तो आज आप उसके लिए परखे जाएंगे। आपका मित्र आपसे अपनी किसी समस्या को साझा करेगा।

कुंभ राशि - आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपके द्वारा पूर्व में किए गए संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए आपको परेशानी न हो,इसके लिए आपको सावधान रहना होगा। यदि परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक कष्ट था तो उसमें सायंकाल तक सुधार हो सकता है। आज खर्चों की अधिकता रहेगी जिसके बाद आप परेशान रहेंगे। संतान से आज आपका कोई वाद विवाद जन्म ले सकता है जिसमें आपको उनकी बात सुनना और समझना बेहतर रहेगा। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगाएंगे जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि - आज आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक व बौधिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है,जिसके बाद वह रिलैक्स महसूस करेंगे,लेकिन माता-पिता की सलाह व आशीर्वाद से आप यदि किसी नए कार्य में निवेश करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी बढ़ती हुई प्रोग्रेस से प्रसन्नता होगी। आज आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। सायंकाल के समय आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि कुछ व्यवसाय संबंधित समस्याएं चल रही थी,तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/