सक्ती लोकसभा में लगातार मजबूत हो रही है भाजपा , दो लाख से अधिक वोट से जीतेगी कमलेश जांगड़े - दिनेश शर्मा / दूर हुआ डॉ महंत की राह का सबसे बड़ा कांटा , अब बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे पत्नी का प्रचार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत , आक्रोशित लोगों ने थार में लगाई आग / माध्यमिक शिक्षा मंडल आज जारी करेगा 10वी और 12वी बोर्ड का रिजल्ट , इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट / गांव में चल रहे देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , 03 युवती और 06 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / बाबा रामदेव को सुप्रीमकोर्ट से फिर पड़ी फटकार , माफीनामा हुआ खारिज , सुप्रीमकोर्ट पूछा यह सवाल / छत्तीसगढ़ - रेत में अचानक उभरी हनुमानजी की तश्वीर , बढ़ते जा रहा है तश्वीर का आकार , लोगो की उमड़ी भीड़ / छत्तीसगढ़ - नेताओं के साथ मंच पर बैठना सविता मैडम को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड / 
बूंदाबांदी के बीच बाईक से नक्सल प्रभावित गांव पहुँच कर IG , SP और कलेक्टर , लगाई जन चौपाल

   cgwebnews.in   

बूंदाबांदी के बीच बाईक से नक्सल प्रभावित गांव पहुँच कर IG , SP और कलेक्टर , लगाई जन चौपाल

43.51

बलरामपुर
बलरामपुर 18 जून 2022 -  सामुदायिक पुलिसिंग एवं सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत झारखंड राज्य की सीमा से लगे बलरामपुर जिले के संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र चुनचुना - पुंदाग में पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव , कलेक्टर कुन्दन कुमार , पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीम पथरीले रास्ते पर मोटर सायकल से पहुंचे।

झारखंड की ओर से भी पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का दल सीमावर्ती ग्राम में पहुंचा। सुरक्षा के साथ विकास के भरोसे से ग्रामीण भी उत्साहित नजर आए।अधिकारियों ने जनचौपाल लगाकर लोगों की मांगों व समस्याओं को सुना एवं उन्हें हर संभव निराकरण करने की बात कही। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को साड़ी, लुंगी, गमछा, स्कूली बच्चों को पठन सामग्री तथा युवाओं को खेल सामग्री प्रदान किया गया।जब अधिकारी घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे तो हल्की बारिश भी हो रही थी।घने जंगल से होकर अधिकारियों-कर्मचारियों का काफिला पहुंचा।

जनचौपाल में पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन आप लोगों की मांगों एवं समस्याओं को सुनने आया है। आप सभी की मांग एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निराकरण कर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही क्षेत्र की नक्सल समस्याओं को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा।नक्सल विरोधी मुहिम लगातार जारी रहेगी इसे और गति दी जाएगी।

बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत् ग्राम पुंदांग में जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित हुए हैं। उन्होंने बताया कि बंदरचुआ से भुताही मोड़ तक के सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा चुनचुना-पुंदाग पहुंच मार्ग को शीघ्र ही पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास हेतु सभी प्रकार के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने में ठेकेदार एवं इंजीनियर का सहयोग करने को कहा। 

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में आप लोगों तक सुविधाएं एवं सुरक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियां की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आपरेशन प्रशान्त कतलम , सीआरपीएफ के कमांडेंट प्रमोद कुमार , एसडीएम चेतन साहू , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गढ़वा , जिला एवं अनुभाग स्तर के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/