सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
जांजगीर चाम्पा जिले की एक और बेटी ने शादी के झाँसे में आ कर गँवा बैठी अपनी इज्जत

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले की एक और बेटी ने शादी के झाँसे में आ कर गँवा बैठी अपनी इज्जत

73.51

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 17 जून 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थीया ने  दिनांक 09 जून 2022 को थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी नाबालिक बेटी घर से कोचिंग जाने के लिये निकली थी जो वापस घर नही आई।
          
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अकलतरा थाने में अपराध क्रमांक 238/22 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। 

प्रकरण की अपहृता एवं अज्ञात आरोपी कि लगातार पतासाजी की जा रही थी  विवेचना  के दौरान साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर अपहृता का पुणे महाराष्ट्र में होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना अकलतरा से टीम गठित कर  पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया जहां ग्राम टाकवे (तलेगांव) थाना तलेगांव जिला पुणे (महाराष्ट्र) में कोटमीसोनार निवासी युगल किशोर श्रीवास के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया।
        
अपहृता ने अपने कथन में बताया की युगल किशोर श्रीवास के द्वारा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ पुणे महाराष्ट्र ले गया था और शादी करने का झाँसा देकर दुष्कर्म कर रहा था । पीड़िता के कथन के बाद प्रकरण में धारा 366 क , 376 भादवि 04 , 06 पाक्सो एक्ट 2012 जोड़ी गई।

आरोपी युगल किशोर श्रीवास को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी युगल किशोर श्रीवास निवासी स्टेशनपारा कोटमीसोनार थाना अकलतरा को आज दिनाँक 17 जून 2022 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।
           
आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक लखेश केंवट , सहायक उप निरीक्षक नाजीर हुसैन , प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा , महिला आरक्षक अनिता पाटले , आरक्षक विरेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/