छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत / चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / 
कई शहरों में प्रदर्शन , गुस्साए छात्रों ने ट्रेन में लगाई आग , जाने क्या है मामला

   cgwebnews.in   

कई शहरों में प्रदर्शन , गुस्साए छात्रों ने ट्रेन में लगाई आग , जाने क्या है मामला

58.78

बिहार
नवादा 16 जून 2022 -  हाल ही में केंद्र सरकार ने सेना में जवानों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू करने का ऐलान किया है। अब इस अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। बिहार के नवादा और जहानाबाद में 'अग्निवीर योजना' के खिलाफ जमकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां छात्रों ने कई जगहों पर ट्रेनों को भी निशाना बनाया गया. नवादा में यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई स्थानों पर सड़क पर आगजनी की भी खबर है और छात्रों ने वाहनों के टायर जला दिए हैं। छपरा में गुस्साए छात्रों ने ट्रेन की एक बोगी में आग लगा दी है। अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन ने अराजकता की हद पार की। आरा में ट्रैक पर बाइक फेंक कर आग लगाई।

नवादा में छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ‘अग्निपथ योजना’ को वापस लेने की मांग की। छात्रों के भारी हंगामे को देखते हुए विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। गुस्साए छात्रों ने कहा कि शारीरिक और मेडिकल होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह परीक्षा दें और सरकार को नई योजना को समाप्त कर देना चाहिए।

बिहार के नवादा के साथ ही जहानाबाद में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली। सेना भर्ती की नई योजना के विरोध में छात्रों ने यहां ट्रेन रोक दी है और सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन छात्रों ने जहानाबाद स्टेशन पर ट्रेन रोक कर अपना गुस्सा जता रहे हैं। टायर जलाकर एनएच-83 और एनएच-110 जाम कर दिया। छात्रों की मांग है कि सेना में 16 साल की सेवा बहाल की जाना चाहिए। छात्रों का कहना है कि वे इतनी मेहनत से तैयारी कर रहे हैं और सरकार किस नीति के तहत 4 साल के लिए नौकरी दे रही है?

जानिए क्या है ‘अग्निपथ योजना’

- ‘अग्निपथ योजना’ के तहत 12वीं पास उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र होंगे। फिजिकल स्टैंडर्ड और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर 4 वर्षों के लिए अग्निवीर के तौर पर सेना में सेवाएं दे सकेंगे।

- अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवारों की आयु साढे 17 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए।

- ‘अग्निपथ योजना’ योजना के तहत हर साल 45 हजार युवाओं को सेना में शामिल किया जाएगा।

- ‘अग्निपथ योजना’ में भर्तियां मेरिट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर की जाएंगी। अग्निवीरों को 6 महीने की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाएगी।

- ‘अग्निपथ योजना’ के तहत भर्ती किए गए अग्निवीरों को 30 हजार से 40 हजार महीना सैलरी और अन्य फायदे दिए जाएंगे।

- अग्निवीरों को अवॉर्ड, मेडल के साथ साथ 48 लाख रुपए का बीमा कवर भी मिलेगा। अगर सेवा के दौरान शहीद या दिव्यांग हो गए, तो 44 लाख रुपए तक का मुआवजा दिया जाएगा।

ND
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/