c
सक्ती - सेल्फी लेने के दौरान बोरई नदी के पुल से नीचे गिरी युवती , हालत नाजुक / नाबालिग भतीजी से हवस का भूख मिटाता था सगा चाचा , प्रेग्नेंट होने पर हुआ मामले का खुलासा / सक्ती - अपने साथ कई और लोगो को जेल लेकर जाएगा सटोरिया कालू सेट्टी?? , जाने क्या है मामला / नाबालिग भतीजे के साथ चल रहा था चाची का चक्कर , एक दिन भतीजे को पता चला कि,, / छत्तीसगढ़ - नकली कोल्डड्रिंक बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश , भारी मात्रा में नकली कोल्डड्रिंक जप्त / छत्तीसगढ़ - देवर ने भाभी की इज्ज़त पर डाला हाथ , पहले फाडे भाभी के कपड़े फिर किया,,, / छत्तीसगढ़ - अम्बिकापुर से आ रही रॉयल बस हादसे का शिकार , यात्रियों में मची अफरातफरी / छत्तीसगढ़ - नाबालिग प्रेमी जोड़े की पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी  / सक्ती - जेलर के सामने फेल हुआ सटोरिया कालू सेट्टी का हर पैतरा , काम नही आया रसूख और रुपया / 
इस महीने से प्रदेश में होगा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू , कर ले यह कार्य नही तो ,,

   cgwebnews.in   

इस महीने से प्रदेश में होगा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू , कर ले यह कार्य नही तो ,,

30.95

छत्तीसगढ़
रायपुर 10 जुलाई 2020 - खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने गुरुवार को मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित खाद्य अधिकारियों की बैठक में राज्य के सभी राशनकार्डधारी परिवार के सदस्यों का आधार लिंकिग के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 

अमरजीत भगत ने कहा कि आगामी अगस्त माह से वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू किया जाना है। इसके लिए सभी लोगों का आधार लिंकिग जरूरी है। उन्होंने 10 से 31 जुलाई 2020 तक विशेष अभियान चलाकर आधार लिंकिग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने राज्य के प्रत्येक राशनकार्डधारी हितग्राहियों को संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न उठाने की सूचना उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर एसएमएस के माध्यम से देने के निर्देश दिए हैं। इस नई सुविधा से अब राशनकार्डधारियों को प्रत्येक माह राशन खरीदी के बाद उनके रजिस्टर्ड नंबर पर SMS द्वारा खाद्यान्न लेने की सूचना दी जाएगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी पहुँच विहीन क्षेत्रों में आगामी चार माह के लिए खाद्यान्न का भण्डारण कर लिया गया है। 

नियंत्रक विधिक माप विज्ञान ने बताया कि राशन दुकानों के इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन का सत्यापन किया जा रहा है। अब तक 7377 दुकानों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 14 उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर प्रकरण बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ के सभी राशन दुकानों में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरा भी लगाए जाने की बात कही गई है। 
शहरी क्षेत्रों में अब तक 276 दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाये जा चुके हैं। सीसीटीवी कैमरे की सहायता से डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है, जिस पर हितग्राही मोबाइल एप व वेबसाइट के जरिये दुकान की स्थिति जान सकेंगे। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/