सक्ती - गोमती देवी हॉस्पिटल को बचाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग?? , क्लीनचिट देने की हो रही है तैयारी?? / छत्तीसगढ़ - बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गई लाइनमैन गौतम भोई की जान , अधिकारी कह रहे है जांच की बात / छत्तीसगढ़ - पत्नी के घर से बाहर जाते ही SECL कर्मी पति ने लगाई फाँसी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात / पति कमाने गया शहर तो देवर से बढ़ गई पत्नी की नजदीकियां , और जब पति गांव वापस आया तो... / छत्तीसगढ़ - सेंट्रल जेल के बैरक नंबर 04 में चला चाकू , एक कैदी को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / स्कूल जाने से मना कर रही थी बेटी , पिता ने कारण पूछा तो रह गया हैरान , कहा टीचर मेरे साथ.. / छत्तीसगढ़ - मालगाड़ी की चपेट में आये दो युवक , एक कि मौत और दूसरे का पैर कटकर अलग / पहले कांग्रेस नेता के बेटे पर लगाया रेप का आरोप , फिर कोर्ट में बयान से पलटी पीड़िता , कहा वो मेरा अच्छा दोस्त / भाभी की चाहत ने देवर को हत्यारा बनने पर किया मजबूर , सोते वक्त रेत दिया बड़े भाई का गला / 
छत्तीसगढ़ - मध्यान्ह भोजन खाने से 11 बच्चो की तबीयत बिगड़ी , सभी का ईलाज जारी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - मध्यान्ह भोजन खाने से 11 बच्चो की तबीयत बिगड़ी , सभी का ईलाज जारी

94.78

जशपुर
जशपुर 08 जून 2022 - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बाद अब जशपुर में 11 आदिवासी बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। देर रात उल्टी-दस्त के चलते कई बच्चे बेहोश हो गए। इसके बाद सभी बच्चों को बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। 

परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र से मिले मिड-डे मील खान से बीमार हुए हैं। वहीं अफसर सामाजिक समारोह में दूषित मिठाई खाने की बात कह रहे हैं। दरअसल, बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ढोढ़रअंबा के आश्रित ग्राम नवापारा में मंगलवार दोपहर से ही 11 पहाड़ी कोरवा बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी बच्चे उलटी-दस्त करने लगे और बेहोशी की हालत में आ गए। इस पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने मामले की जानकारी कलेक्टर रितेश अग्रवाल को दी इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर रात में ही SDM, तहसीलदार CEO और BMO के साथ मेडिकल टीम पहुंच गई। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गांव में बच्चों की स्थिति को देखते हुए उसी समय एंबुलेंस से सभी को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां बच्चों का इलाज जारी है। सुबह तक सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डेरा डाले हुए है। बाकी बच्चों की भी जांच की जा रही है। 

एक साथ इतने सारे आदिवासी बच्चों की तबीयत खराब होने के चलते प्रशासन भी हैरान है। मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उल्टी-दस्त से बेहोश हो गए थे बच्चे। आंगनबाड़ी केंद्र से मिला था रेडी-टू ईट परिजनों का आरोप है कि सभी बच्चों ने दिन में आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाला रेडी-टू ईट भोजन खाया था। इसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ी है। वहीं दूसरी ओर जनपद पंचायत CEO विनोद सिंह का कहना है की गांव में सामाजिक समारोह चल रहा था। उसी समारोह में दी गई दूषित मिठाई से बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। मिठाई कहां से आई थी, इसका भी पता लगा रहे हैं। दुकान से सैंपल लेकर की जांच के लिए भेजेंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/