जूते-चप्पल की माला पहन कर प्रत्याशी पँहुचा नामांकन दाखिल करने , जूतों की माला पहनने की बताई यह वजह / छत्तीसगढ़ - 114 कर्मचारियों को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस , सभी विभाग में मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी की प्रत्याशी के खिलाफ थाने में की शिकायत , लगाया यह आरोप / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार KTM बाईक पेंड़ से टकराई , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / स्टेज पर दहेज के लिए बहस करते रह गया दूल्हा और ब्वॉयफ्रेंड ने दुल्हन के गले मे डाल दी वरमाला / छत्तीसगढ़ - फाईव स्टार हॉटल के रूम में IPL सट्टा खिला रहे थे सटोरिये , मेन खाईवाल सहित 07 गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - खदान में डूबने से दो कर्मचारियों की मौत , युवक को बचाने के चक्कर मे हुआ हादसा / आज देर शाम से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , IMD ने जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी / 
सक्ती में शिकारी बने शिकार , एक शिकारी पँहुचा उपर और तीन गए जेल के अंदर

   cgwebnews.in   

सक्ती में शिकारी बने शिकार , एक शिकारी पँहुचा उपर और तीन गए जेल के अंदर

55.65

सक्ती
सक्ती 29 मई 2022 -  नव गठित सक्ती जिले में जंगली सुअर का शिकार करने गए ग्रामीण खुद ही शिकार हो गए. हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रास्ते मे खेत मे जंगली जानवरों का शिकार करने बिजली के तार बिछाए गए थे, जिसकी चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हुई है पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक नगरदा थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरा का ग्रामीण रामजी कवंर अपने पांच साथियों के साथ कोरबा क्षेत्र के कालाभाठा पहाड़ गांव के जंगल में रात को जंगली सुअर का शिकार करने गया था. जहां रास्ते में पड़ने वाले खेत मे पहले से ही कुछ लोगों ने जंगली जानवर का शिकार करने 11 KV बिजली के तार फैला रखा था, जिसकी चपेट में रामजी कंवर आ गया और मौके पर ही झुलस कर उसकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई के डर से रामजी के साथी उसे वहीं छोड़ कर भाग निकले और घर आ गए. रामजी के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और रामजी के साथियों से पूछताछ की कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने सारी सच्चाई पुलिस को बताई, जिसके बाद पुलिस ने खेत मे विद्युत के तार फैलाने वाले आरोपियों की खोज शुरू कर संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

इतना ही नहीं बिजली के तार की चपेट में आए रामजी लाश पास को नहर में फेंक दिया था. जो बहते हुए दो दिन बाद सामने आई. पुलिस ने बताया कि परिजनों ने 27 मार्च को रामजी के गुम होने की रिपोर्ट लिखवाई थी, जिसके दो दिन बाद नहर में तैरता हुआ शव दिखाई दिया जो रामजी कंवर का था. शव को पीएम के लिए भेजा गया. पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण इलेक्ट्रिक शॉक से होने की जानकारी मिली है. पकड़े गए तीनों आरोपी लीलाधर सिंह , दिलीप सिंह और मनोज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/