सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
वॉटर स्पीड बोटिंग करने के लिए अब सेतरेंगा या अन्य पिकनिक स्पॉट जाने की जरूरत नही , जांजगीर चाम्पा जिले में मिलेगी यह सुविधा

   cgwebnews.in   

वॉटर स्पीड बोटिंग करने के लिए अब सेतरेंगा या अन्य पिकनिक स्पॉट जाने की जरूरत नही , जांजगीर चाम्पा जिले में मिलेगी यह सुविधा

12.55

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 24 मई 2022 -  धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी चंद्रपुर और शिवरीनारायण किसी पहचान का मोहताज नहीं है। साल भर यहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। यहां दर्शन और मनोकामना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान रखते हुए कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने शीघ्र ही चंद्रपुर और शिवरीनारायण महानदी में वॉटर स्पीड बोट शुरू करने की पहल की है। 

इसके लिए आवश्यक तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। आने वाले दिनों में चंद्रपुर के नाथल दाई मंदिर और शिवरीनारायण के वॉटर कैचमेंट परिसर में नौकायान प्रारंभ किया जाएगा। इससे जांजगीर-चांपा जिले सहित आसपास क्षेत्रों के श्रद्धालुओं और आम लोगों को वॉटर एडवेंचर का आनंद मिलेगा।
     
जिले में वॉटर स्पीड बोट संचालन के लिए कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मोटर बोट संचालन हेतु जलीय स्थान का चयन भी किया जा रहा है। चंद्रपुर के नाथलदाई मंदिर परिसर और शिवरीनारायण बैरॉज के पास प्रारंभिक तौर पर स्थान को लेकर चर्चा हुई है। 

कलेक्टर द्वारा इस संबंध में निर्देश दिए जाने के उपरान्त जल संसाधन के अधिकारी मोटर बोट संचालन की गतिविधियों को दिशा देने वॉटर कैचमंट क्षेत्र में आवश्यक प्लेटफार्म बनाने की योजना तैयार कर रहे हैं। बोट संचालन के साथ ही टिकट की बिक्री कहा होगी? बोट का संचालन कहा तक होगा? बोट तक नागरिक कैसे पहुचेंगे और संचालनकर्ता द्वारा सुरक्षा आदि के क्या उपाय अपनाए जाएंगे? इस पर भी तैयारी की जा रही है।
      
कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने इस संबंध में बताया कि नाथलदाई मंदिर चंद्रपुर और शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। 

शिवरीनारायण को रामवनगमन पर्यटन परिपथ से भी जोड़ा जा चुका है। दोनों ही स्थानों पर श्रद्धालुगण निरन्तर आते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थानों में मनोरंजन के साधन विकसित किये जाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और बड़ी संख्या में लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि वॉटर स्पीड बोट का संचालन सुरक्षित तरीके से हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके संचालन शुरू होने से पानी के बीच रोमांच का अनुभव जाजंगीर-चांपा सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले लोग करेंगे।
   
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने महत्वपूर्ण स्थलों में विकास कार्य सुनिश्चित करा रहे हैं। शिवरीनारायण और चंद्रपुर में बोट संचालन से वॉटर स्पोर्ट्स एडवेंचर को बढ़ावा मिलने के साथ लोग मनोरंजन का लुफ्त उठा पाएंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/