भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / 
जांजगीर चाम्पा - दहेज लोभी पति सहित पूरा परिवार गिरफ्तार , दहेज के लिए बहु को कर रहे थे प्रताड़ित

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा - दहेज लोभी पति सहित पूरा परिवार गिरफ्तार , दहेज के लिए बहु को कर रहे थे प्रताड़ित

17.57

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 21 मई 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 19 मई 2022 प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि शादी के बाद से ही आरोपी पति कालिकधर खरे व उसके परिजन के द्वारा दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर रहे है प्रार्थिया की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली जांजगीर में अपराध क्रमांक 330/22 धारा 498 ए , 323 , 34 भादवि. कायम किया गया।

मामले में प्रार्थिया ने बताया की उसकी शादी दिनांक 11 मई 2014 को राक थाना सीपत निवासी कालिका धर के साथ सामाजिक रिति रिवाज से हुआ था शादी के कुछ दिन बाद से उसके पति व परिजन मिलकर दहेज कम लाई है बोलकर और दहेज लाने की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। 

प्रकरण महिला प्रताड़ना से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल विशेष टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था। 

प्रकरण के आरोपी पति कालिकाधर खरे को दिनांक 19.05.22 को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया था जिन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया ,पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कराया गया था तथा अन्य आरोपी छोटेलाल , जयपाल , दुलारा बाई , दुर्गा बाई फरार हो गये थे जिनका पता तलाश किया जा रहा था।
 
प्रकरण के फरार आरेापी छोटेलाल खरे उम्र 59 वर्ष , जयपाल उम्र 32 वर्ष , दुलारा बाई खरे उम्र 55 वर्ष सभी निवासी राक थाना सीपत जिला बिलासपुर तथा दुर्गा बाई सूर्यवंशी उम्र 33 वर्ष सुल्ताननार थाना बलौदा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये उनके खिलाफ पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 20 मई 2022 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश साहू थाना प्रभारी जांजगीर , सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल , आरक्षक दिलीप सिंह , सुनील सिंह , महिला आरक्षक तामेश्वरी कश्यप और आरक्षक कमल कर्ष का सराहनीय योगदान रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/