छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत / चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / 
छत्तीसगढ़ मौषम अपडेट , इन क्षेत्रों में गरज चमक के साथ होगी बारिश , बिजली गिरने की भी संभावना

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ मौषम अपडेट , इन क्षेत्रों में गरज चमक के साथ होगी बारिश , बिजली गिरने की भी संभावना

79.78

रायपुर
रायपुर 20 मई 2022 -  प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदल हुआ है। कुछ स्थानों पर बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो रही है। इसके चलते गुरुवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है।

साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना बनी है। राजधानी समेत प्रदेश भर में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए थे, जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजनांदगांव के अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार को भले ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश व गरज चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार है लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा।

राजिम में पांच सेमी, कुरुद-बसना-मगरलोड में तीन सेमी, मैनपुर-डोंगरगांव-छूरा में दो सेमी बारिश दर्ज की गई। इन क्षेत्रों के साथ ही बहुत से क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका मध्य प्रदेश से अंदरूनी तमिलनाडू तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा व गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/