एक-एक वोट कीमती होने के बाद भी भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू खुद को नही दे सकेंगे वोट?? / छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के बंगले पर चली गोली , प्रधान आरक्षक की मौत , आरक्षक घायल / मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / 
देवर और भाभी का रिश्ता हुआ कलंकित , 38 साल के देवर ने 55 साल की भाभी के साथ किया रेप

   cgwebnews.in   

देवर और भाभी का रिश्ता हुआ कलंकित , 38 साल के देवर ने 55 साल की भाभी के साथ किया रेप

74.93

मध्य प्रदेश
भोपाल 18 मई 2022 -  मध्यप्रदेश की राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में 38 साल के देवर द्वारा 55 साल की भाभी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी देवर ने पहली बार दिसंबर 2021 में अपनी भाभी से दुष्कर्म किया था। तब भाभी लोकलाज के कारण चुप रही, लेकिन देवर ने मंगलवार को फिर एक बार गलत हरकत कीर दी तो भाभी को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने पुलिस को शिकायत की। 

पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है और आज बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह है पूरा घटनाक्रम एसआई जय कुमार ने बताया कि 55 साल की महिला इलाके में रहती हैं। उसके पति दिव्यांग है और चल फिर नहीं सकते हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि 38 साल का उसका देवर इलाके में ही रहता है और प्राइवेट काम करता है। उसकी पत्नी उसकी हरकतों की वजह से उसे छोड़कर जा चुकी है। 

पीड़िता का आरोप है कि गत दिसंबर 2021 में उसके देवर ने पहली बार उसे धमकाते हुए शारीरिक संबंध बनाए थे। देवर की धमकी से डरकर और सामाजिक लोकलज्जा के कारण उसने घटना की शिकायत परिजन और पुलिस से नहीं की। इधर देवर भी काम करने बाहर चला गया था। मंगलवार दोपहर पीड़िता मार्केट गई हुई थी। इस दौरान उसे आरोपी देवर एक बार फिर मिल गया। इस बार भी वह पीड़िता को धमकाते हुए अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजन को दी और अपने बेटे के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/