सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / 
जांजगीर चाम्पा जिले में 22 मई को खुलेगा एक ऐसा स्कूल जो देश मे ही नही बल्कि सात समंदर पार भी बनाएगा पहचान

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले में 22 मई को खुलेगा एक ऐसा स्कूल जो देश मे ही नही बल्कि सात समंदर पार भी बनाएगा पहचान

29.80

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 15 मई 2022 -  धान का कटोरा कहलाने वाले छत्तीसगढ़ के किसानों ने जिला  मुख्यालय जांजगीर चाम्पा से महज 18 किलोमीटर दूर एक छोटे से गाँव बहेराडीह जिसे भदरीपाली के नाम से भी जाना जाता है वहाँ किसान स्कूल खोला है। इस किसान स्कूल का शुभारंभ 22 मई दिन रविवार की दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। 

इस सम्बन्ध में स्कूल के संचालक व युवा कृषक संगवारी दीनदयाल यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने आपस में मिलकर शासन प्रशासन के सहयोग से कृषि प्रधान जिला के जैविक कृषि ग्राम बहेराडीह में एक छोटा सा किसान स्कूल खोला है। यह किसान स्कुल भारत का पहला स्कूल है जहाँ पर भारत के हर एक राज्यों के किसानों को अनुभवी नवाचारी प्रगतिशील किसानों से कृषि क्षेत्र में 18 अलग अलग विषयों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं शासन प्रशासन के सहायता से 25 अलग अलग प्रेक्टिकल स्पॉट बनाये गये हैं। 

इस किसान स्कूल की स्थापना में किसानों को कृषि विभाग समेत उद्यान विभाग , पशुधन विकास विभाग , क्रेडा विभाग , पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग तथा इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय का सहयोग मिला है। 

किसानों द्वारा इस किसान स्कूल को धान की बालियो से निर्मित झुमर से सजाया गया है। इसके साथ साथ किसानों ने विलुप्त चीजों को संरक्षण कर संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है। किसान स्कूल के लोकार्पण की तैयारी किसानों ने पूर्ण कर लिया है। 

इस किसान स्कूल की खास बात यह है कि यहाँ किसानों को खेती किसानी के एक एक पहलु के बारे में उन्नत और नवाचारी किसान ही जानकारी उपलब्ध कराएँगे। किसानों को कृषि क्षेत्र में जानकारी देने वाले यहाँ के किसान तथा किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और उनके टीम के किसानों ने कृषि क्षेत्र में कई प्रकार का नवाचार का काम करके राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। 

कृषि क्षेत्र में देश विदेशों में पहचान बनाने वाले बहेराडीह गाँव के किसानों ने किसान स्कुल की लोकार्पण की भव्य तैयारी करने में जुट गए है और 22 मई का इंतजार कर रहे है जब यह स्कूल सात समंदर पार जिला ही नही देश और प्रदेश का मान बढ़ाएगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/