चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / 
बड़ी खबर , 55 मिनट में बदल गया 12वीं का टॉपर , 1st से खिसका 4th पर और 35वें की खुशबू बनी टॉपर वही नंबर 3 हो गया टॉप-10 से बाहर

   cgwebnews.in   

बड़ी खबर , 55 मिनट में बदल गया 12वीं का टॉपर , 1st से खिसका 4th पर और 35वें की खुशबू बनी टॉपर वही नंबर 3 हो गया टॉप-10 से बाहर

34.90

रायपुर
रायपुर 14 मई 2022 - 12वीं की रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी सामने आयी है। रिजल्ट जारी होने के 55 मिनट के भीतर ही 12वीं का टॉपर बदल गया। 12वीं के जिस टॉपर को बधाई देने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था, वो अचानक से चौथे पर खिसक गया, जबकि जो 35वें नंबर पर थी, वो अचानक से पहले नंबर पर आ गयी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की इस गड़बड़ी की वजह से कई बच्चों को मेरिट लिस्ट में अपनी पोजिशन गंवानी पड़ी। हालांकि अंकों के लिहाज से पहले से ही 12वीं की टॉपर कुंती साव थी, जिसने 491 नंबर पाये थे। लेकिन पहली मेरिट लिस्ट जो जारी हुई, उसमें उसे दिखाया ही नहीं गया, जबकि उसकी जगह पर बालोद के रीतेश कुमार साहू को टॉपर बता दिया गया।

आईये अब आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर हुआ क्या दरअसल हुआ ये कि 12 बजे रिजल्ट जारी हुआ और करीब 5 मिनट के बाद टॉपर की लिस्ट CGBSE की आफिशियर व्हाट्सएप ग्रुप में डाली गयी। लिस्ट में रीतेश कुमार साहू को 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बताया गया। रीतेश के कुल 478 अंक थे। जबकि उसी लिस्ट में रायगढ़ की कुंती साव 35वें नंबर पर थी, जिसे 98.20 अंक मिले थे। और उसके कुल 491 अंक मिले थे।

उधर मेरिट लिस्ट जारी हुई और इधर रीतेश को बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। कई टीवी चैनल और वेबसाइट पर नाम फ्लैश होने लगे, कई जगहों पर पर इंटरव्यू भी चल गये। लेकिन तभी अचानक से 12.55 पर एक नयी मेरिट लिस्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्हीके गोयल ने डाली। जिसमें पूरी मेरिट लिस्ट ही बदल गयी। रीतेश साहु जो टॉपर थे, वो चौथे नंबर चले गये, जबकि 35वें पर नंबर कुंती साहू 1ST  पोजिशन पर आ गयी।

कमाल की बात ये है कि खुशबू वाधवानी 482 अंकों के साथ दूसरे, रेणुका चंद्रा 479 अंकों के साथ तीसरे, रीतेश कुमार साहू 478 अंकों के साथ चौथे और शिवम साव 477 अंकों के साथ चौथे नंबर पर नयी मेरिट लिस्ट में थे। जबकि पहले जारी हुए लिस्ट में दूसरे नंबर की खुशबू वाधवानी 32वें, 31वें नंबर पर रेणुका चंद्रा थी।

इससे पहले जो मेरिट लिस्ट जारी हुई थी उसमें रितेश साहू पहले नंबर पर थे, जो नयी लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गये, जबकि दूसरे नंबर की संजना वर्मा दूसरे नंबर से 15वें नंबर पर चली गयी। वहीं तीसरे नंबर पर आये विमल कुमार तो टॉप टेन से ही आउट हो गये।

सोर्स - NW
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/