छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत , आक्रोशित लोगों ने थार में लगाई आग / माध्यमिक शिक्षा मंडल आज जारी करेगा 10वी और 12वी बोर्ड का रिजल्ट , इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट / गांव में चल रहे देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , 03 युवती और 06 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / बाबा रामदेव को सुप्रीमकोर्ट से फिर पड़ी फटकार , माफीनामा हुआ खारिज , सुप्रीमकोर्ट पूछा यह सवाल / छत्तीसगढ़ - रेत में अचानक उभरी हनुमानजी की तश्वीर , बढ़ते जा रहा है तश्वीर का आकार , लोगो की उमड़ी भीड़ / छत्तीसगढ़ - नेताओं के साथ मंच पर बैठना सविता मैडम को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - बड़े भाई और बड़ी बहन के शादी के दिन छोटे भाई ने लगाई फाँसी , शादी की खुशियां बदली मातम में / जांजगीर जिले के दूल्हे की कोरबा में पिटाई , फेरे से पहले खुल गया दूल्हे का राज , हुआ जमकर हंगामा  / 
बर्थडे के दिन संदिग्ध हालत में मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस की खिड़की से लटकी मिली लाश

   cgwebnews.in   

बर्थडे के दिन संदिग्ध हालत में मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस की खिड़की से लटकी मिली लाश

68.90

बॉलीवुड
मुंबई 14 मई 2022 -  केरल के कोझिकोड में मॉडल और एक्ट्रेस शहाना शुक्रवार को मृत पाई गई हैं. 20 वर्षीय एक्ट्रेस शहाना की लाश घर की खिड़की की रेलिंग से लटकी मिलीं. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शहाना के पति सजद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. डेढ़ साल पहले ही शहाना और सजद की शादी हुई थी, दोनों कोझिकोड से करीब 14 किलोमीटर दूर परमबिल बाजार इलाके में रहते थे, जहां से शहाना का शव बरामद हुआ है।

शहाना की मां और रिश्तेदारों ने मॉडल की डेथ को हत्या बताया है. उनका मानना है कि शहाना ने सुसाइड नहीं किया, बल्की उसकी जान ली गई है. उन्होंने इसका आरोप शहाना के पति सजद पर लगाया है. शहाना की मां ने कहा- ‘मेरी बेटी हमेशा पति के बारे में बताती थी और मारपीट के बारे में भी कहती थी. मेरी बेटी घरेलू हिंसा के बारे में बताती थी. वह उस पर हाथ उठाता था.’

एक न्यूज के साथ बातचीत में शहाना की मां ने कहा- ‘वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसने हमें अपने 20वें जन्मदिन के लिए भी बुलाया था. वह बहुत उत्साहित थी, अपने जन्मदिन को लेकर. हम सभी उसका जन्मदिन सेलिब्रेट करने की प्लानिंग कर रहे थे.’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शहाना ने गुरुवार को ही उनसे बातचीत की थी. वह कहती हैं- ‘उसने गुरुवार को ही मुझे कॉन्टैक्ट किया था.’

शहाना की मां आगे कहती हैं- ‘आज ही उसका 20वां जन्मदिन था, उसने मुझे कहा था कि वह घर आएगी जन्मदिन सेलिब्रेट करने. मैं नहीं मान सकती कि उसने सुसाइड किया होगा.’ शहाना की मां ने उनके पति सजद पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि सजद ने शहाना को धमकी दी थी कि अगर उसने विज्ञापन से आए पैसों का चेक उसे नहीं सौंपा तो वह उसे जान से मार डालेगा और अब वह इस दुनिया में नहीं रही।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/