छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / 
सक्ती की नाबालिग भी आ गई शादी के झाँसे में और दो सालों तक होती रही शारीरिक शोषण का शिकार

   cgwebnews.in   

सक्ती की नाबालिग भी आ गई शादी के झाँसे में और दो सालों तक होती रही शारीरिक शोषण का शिकार

22.95

जांजगीर चाम्पा
सक्ती 11 मई 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 10 मई 2022 को प्रार्थी ने सक्ती थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीड़िता को आरोपी आशीष कुमार लहरे शादी का झांसा देकर जोर जबरदस्ती कर विगत 02 वर्षो से शारीरिक संबंध बनाते आ रहा है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर सक्ती थाने में अपराध क्रमांक 162/2022 धारा 376 भादवि , 06 पास्को एक्ट कायम किया गया।

प्रकरण नाबिलक बालिका से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता  को देखते हुये थाना सक्ती पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम तैयार कर आरोपी की पतासाजी किया जा रही थी , इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी आशीष कुमार लहरे अपने घर मे छिपा हुआ है मुखबिर की सूचना की तस्दीक करने के बाद उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसके बाद टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी आशीष कुमार लहरे को गिरफ्तार किया गया।

हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर प्रकरण के आरोपी आशीष कुमार लहरे उम्र 19 निवासी बुन्देली चौकी अड़भार थाना मालखरौदा द्वारा जुर्म स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय विषेश न्यायाधीश पॉस्को न्यायालय सक्ती में समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है। 
उक्त कार्यवाही में सक्ती थाना प्रभारी रूपक शर्मा , उप निरीक्षक बीरबल राजवाड़े , सहायक उप निरीक्षक देवदास महंत , महिला प्रधान आरक्षक बिन्दुमति राज , आरक्षक  प्रेमनारायण राठौर का सराहनीय योगदान रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/