मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
पत्नी से जान बचाने मदद की गुहार लगाने CM आवास पहुंचे नेता जी , फिर कहानी में आया ट्विस्ट

   cgwebnews.in   

पत्नी से जान बचाने मदद की गुहार लगाने CM आवास पहुंचे नेता जी , फिर कहानी में आया ट्विस्ट

97.95

बिहार
पटना 11 मई 2022 -  मुझे मेरी पत्नी से बचाओ... ऐसे ही फरियाद को लेकर जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) नेता अवधेश लाल यादव दरभंगा से पटना स्थिथ मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे. लेकिन शाम होते-होते अवधेश लाल यादव की सच्चाई दरभंगा में उनकी पत्नी और उसके भाई-बंधु ने खोल कर रख दी. अवधेश लाल यादव के आरोपों को उनकी पत्नी पिंकी देवी और उनके भाई ने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने अवधेश लाल यादव के सभी आरोपों को निराधार बताया।

पिंकी देवी ने कई गंभीर आरोप जेडीयू नेता अवधेश लाल यादव पर लगाते हुए सबूत भी पेश किए. उन्होंने अवधेश लाल यादव पर ना सिर्फ दहेज के लिए प्रताड़ित और जान मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने अवधेश लाल यादव पर किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए चोरी-छिपे शादी करने का भी आरोप लगाया।

पत्नी पिंकी देवी की बात मानें तो अवधेश लाल यादव और उनका परिवार उनकी जान के पीछे पड़ा है. 7 मई को अवधेश लाल यादव और उनके परिवार के लोगों ने ना सिर्फ उनके साथ मारपीट की बल्कि गले में रस्सी डाल जान से मारने की कोशिश भी की, जिसके निशान आज भी उसके गले पर साफ दिखाई दे रहे हैं।

पिंकी देवी की मानें तो अनपढ़ होने के कारण अवधेश लाल यादव ने कभी भी उसे पत्नी की तरह मान सम्मान नहीं दिया. वह लगातार शादी के कुछ साल बाद से ही प्रताड़ित कर रहा है. पिंकी देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति अवधेश लाल यादव का किसी दूसरी महिला से नाजायज संबंध है, उससे शादी भी करने की खबर है. हालांकि वह महिला कौन है, इसके बारे में वह कुछ ज्यादा नहीं बता पाईं. उन्होंने यह जरूर माना कि उनके 2 बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की लेकिन तकरीबन 8-10 साल से उनको उनके बच्चों से न कभी मिलने दिया गया न कभी फोन पर ही बातचीत करने का मौका दिया गया।

वहीं, अवधेश लाल यादव की ओर से मनोज लाल देव (पिंकी के भाई) को नक्सली बताने के आरोप पर मनोज लाल देव ने अवधेश लाल यादव को नाटकबाज बताते हुए कहा कि पिंकी देवी उसकी चचेरी बहन है. अवधेश लाल यादव लगातार द्वारा उनकी चचेरी बहन पिंकी को प्रताड़ित करने के कारण कई बार पंचायत की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि मामला अदालत में भी गया. कोर्ट की पहल पर तब पति-पत्नी में समझौता हुआ. पत्नी ससुराल गई, लेकिन उनके बर्ताव में कोई बदलाव नहीं आया. उसने इसी महीने जब पिंकी के साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया, तब गांव वालों की सूचना पर सभी लोग पिंकी के ससुराल पहुंचे. तत्काल पिंकी को लेकर बेहतर इलाज के लिए ना सिर्फ अस्पताल में इलाज करवाया बल्कि दरभंगा पुलिस को पूरे घटना की लिखित शिकायत भी की है

मनोज लाल देव ने बताया कि उनकी बहन पढ़ी लिखी नहीं है, ऐसे में अवधेश लाल यादव को यह नहीं पच पा रहा है. फिलहाल दूसरी महिला के साथ उनके नाजायज संबंध है. उससे उनकी शादी करने की बात भी सामने आई है. पिंकी के भाई विजय लाल देव ने भी अपने बहनोई के आरोप को झूठा बताया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/