सक्ती - अनूप अग्रवाल की कार से साढ़े ग्यारह लाख बरामद , FST टीम ने जप्त किये रुपये , पूछताछ जारी / छत्तीसगढ़ - महानदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी , 07 लोगो की मौत , कई लापता , सभी की तलाश जारी / 10वी बोर्ड का रिजल्ट जारी , एक बार फिर छात्राओ का रहा दबदबा , शिक्षा मंडल की साइट पर चेक करे नतीजे / क्या ऐसे लोकसभा चुनाव जीतेंगे भूपेश बघेल?? , ग्रामीण पर भड़ास निकालते VIDEO हो रहा है वायरल / कोरबा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे चरणदास , किया नामांकन दाखिल , मीडिया से कही यह बात / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के एक आरोपी ने कोर्ट से की इच्छा मृत्यु की मांग , जज ने दी यह सलाह / छत्तीसगढ़ - पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करना दो कर्मचारियों को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक , हेलीकॉप्टर की हुई गलत लैंडिंग , मचा हड़कंप / 
जब जिंदा थे तब एक होने नही दिए और जब मौत को गले लगाया तो करा दी शादी , पढ़े दिल को छू लेने वाली सच्ची कहानी

   cgwebnews.in   

जब जिंदा थे तब एक होने नही दिए और जब मौत को गले लगाया तो करा दी शादी , पढ़े दिल को छू लेने वाली सच्ची कहानी

98.78

झारखंड
सिंहभूम 10 मई 2022 -  झारखंड में मरने के बाद प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई। लड़के की लाश से लड़की के शव की मांग भरवाई गई। दोनों को एक ही चिता पर इस दुनिया से रुखसत किया गया। दिल को छू लेने वही यह सच्ची घटना पूर्वी सिंहभूम जिले के आदिवासी क्षेत्र घाटशिला की है। जँहा लक्ष्मण सोरेन (20) और सलमा किस्कू (17) दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। इस रिश्ते से दोनों के घरवालों को ऐतराज था। इसके चलते दोनों ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। मरने के बाद घरवालों का दिल पसीजा और उनके शवों के साथ शादी की रस्म पूरी करवाई।

लक्ष्मण कश्मीर में काम करता था और 10 दिन पहले ही घर लौटा था। वहीं, सलमा 9वीं की छात्रा थी। गुरुवार की सुबह वह परीक्षा देने की बात कहकर स्कूल निकली थी। रविवार को दोनों ने रेलवे पटरी पर जान दे दी।

मरने के बाद शवों के बीच पूरे विधि-विधान से विवाह हुआ। लड़के की लाश से लड़की की लाश का सिंदूरदान कराया गया। इसके बाद एक साथ एक चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। दरअसल, नरसिंहगढ़ पंचायत के रहने वाले लक्ष्मण सोरेन और सलमा किस्कू एक-दूसरे प्यार करते थे। रिश्ते में दोनों भाई-बहन लगते थे। एक मामा की बेटी दूसरा बुआ का लड़का। लिहाजा दोनों परिवारों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। समाज इस रिश्ते की अनुमति नहीं दे रहा था। दोनों पक्षों ने लड़की और लड़के पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया।

बच्चों की मौत से दुखी दोनों परिवारों ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया। मौत के बाद दोनों परिवारों ने शवों के बीच आदिवासी रीति-रिवाज से शादी करा दी। चिता पर जाने से पहले विधिवत तरीके से वैवाहिक रस्म पूरी की गई। सिंदूरदान तक हुआ।

रविवार शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव गांव लाए गए। उसी दौरान अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपस में बैठक हुई। बैठक कई घंटे तक चली। आखिरकार सहमति बनी कि इस जोड़ों का विवाह करा दिया जाए। सलमा के पिता मेघराय किस्कू, लक्ष्मण के पिता माघा सोरेन और वहां के ग्राम प्रधानों के बीच इस पर आमराय बनी कि लड़का पक्ष बेटी को बहू के रूप में स्वीकार करेगा। विवाह के बाद अंतिम संस्कार किया जाए।

इसके बाद माघा सोरेन ने दोनों शवों का आदिवासी परंपरा और विधि विधान से विवाह कराया। फिर चार चक्का मौजा में एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। यह भी तय हुआ कि श्राद्ध का खर्च दोनों पक्ष उठाएंगे। अंतिम संस्कार के पहले मृतक युवक लक्ष्मण सोरेन के हाथों से मृतका सलमा कीस्कू के मांग में सिंदूर भरवाया गया। इसके बाद दोनों की लाश को युवक के पिता ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के बाद यह तय हुआ कि लड़की और लड़के पिता व परिवार वाले भविष्य में इस मामले आरोप प्रत्यारोप नहीं करने का भी फैसला किया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/