जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / 
पॉपुलर टीवी स्टार की पत्नी को मिली रेप की धमकी , एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस से मांगी मदद

   cgwebnews.in   

पॉपुलर टीवी स्टार की पत्नी को मिली रेप की धमकी , एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस से मांगी मदद

50.58

बॉलीवुड
मुम्बई 10 मई 2022 -  पॉपुलर टीवी एक्टर जय भानुशाली की पत्नी माही विज इन दिनों सुर्खियों में हैं. माही विज ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके अपने साथ हुए एक डरावने हादसे की जानकारी दी है. माही विज का आरोप है कि एक शख्स ने उनकी कार को टक्कर मारी और फिर उनके साथ गाली-गलौच करके रेप की धमकी भी दी।

माही विज ने अपने ट्विटर हैंडल पर हादसे के समय का एक छोटा सा वीडियो शेयर करके मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. माही की वीडियो में एक कार की नंबर प्लेट दिख रही है, ताकी पुलिस उस शख्स तक आसानी से पहुंच सके. वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा की  इस शख्स ने मेरी कार को टक्कर मारी, मुझे गालियां दीं और रेप की धमकी भी दी. उसकी पत्नी भी मेरे साथ एग्रेसिव हुई. मुंबई पुलिस इस शख्स को ढूंढने में मेरी मदद करें, जो हमारे लिए एक खतरा है।

माही विज के ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने रिप्लाई करके कहा कि वो अपने करीबी पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराएं. मुंबई पुलिस के इस रिप्लाई पर माही विज ने कहा कि वो वर्ली पुलिस स्टेशन गई थीं और उन्होंने कहा की वो उसे कॉल करेंगे।

माही विज की कार को जिस समय शख्स ने टक्कर मारी और उनके साथ बदतमीजी की, तब उनकी कार में माही की नन्ही सी बेटी तारा भी साथ थीं, जिसकी वजह से माही काफी डर गई थीं. अपने एक ट्वीट में माही ने लिखा- तारा भी कार में थी और मैं उसके लिए डर गई थी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/