सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
छुट्टी मांगने गई छात्रा को प्रोफेसर ने कार में बिठा कर पिलाया बियर और सिगरेट की अश्लील हरकत

   cgwebnews.in   

छुट्टी मांगने गई छात्रा को प्रोफेसर ने कार में बिठा कर पिलाया बियर और सिगरेट की अश्लील हरकत

14.90

उत्तर प्रदेश
लखनऊ 07 मई 2022 -  बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की छात्रा ने विश्वविद्यालय के एक प्रोफेयर पर मानसिक व शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय के कुलपति से लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक की है। साथ ही उनसे न्याय की गुहार लगाई है। छात्रा का आरोप है कि  प्रोफेसर ने उसे सिगरेट व बियर पीने के लिए विवश किया।

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि बीती 19 अप्रैल को उसकी तबीयत खराब हुई। वह अपने घर जाना चाहती थी। लिहाजा छात्रावास छोडऩे के लिए अवकाश प्रार्थना पत्र लेकर वह प्रोफेसर के पास हस्ताक्षर कराने गई। प्रोफेसर ने स्वयं छात्रावास आने की बात कही और वह जब छात्रावास आए तो वह डब्ल्यूआरवी होंडा कार में हस्ताक्षर कराने के लिए बैठ गई, लेकिन हस्ताक्षर की जगह प्रोफेसर ने उसे अपने साथ ले जाने लगे।

छात्रा का आरोप है कि चलती कार में ही सिगरेट व बियर पीने के लिए विवश किया। इसका उसने विरोध किया। प्रोफेसर ने उसके  साथ अश्लील हरकत की।  छात्रा ने विरोध किया लेकिन वह नहीं माने और तरह तरह के प्रलोभन देने लगे। साथ ही छात्रावास छोड़ते हुए चेतावनी दी कि अगर किसी को बताया तो जीवन बर्बाद कर दूंगा। इसके बारे में उसने आपने माता-पिता को बताया। फिर विवि पहुंचकर उसने विधि विभाग में घटना की जानकारी दी।  

बीबीएयू प्रवक्ता गोपाल सिंह ने बताया कि  घटना की जानकारी होने के बाद कुलपति प्रो. संजय सिंह के निर्देश पर विशाखा गाइड लाइन के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गाइन लाइन का पालन करते हुए विवि की आंतरिक शिकायत समिति को पूरा मामला सौंप दिया गया है। जांच समिति की रिर्पोट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/