छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार , पुलिस जल्द कर सकती है मामले का खुलासा / आयुष शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई / आरक्षक पर आया महिला ASI का दिल , चुनाव ड्यूटी के बाद दोनो हुए फरार , IG ने कही यह बात / छत्तीसगढ़ - पत्थर से कुचल कर अधेड़ की हत्या , इलाके में दहशत का माहौल / छत्तीसगढ़ - पार्षदों का अधिकार छीना , अब मतदाताओ को मिलेगा नगर सरकार बनाने का अधिकार?? / केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता के निधन पर दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने किया शोक ब्यक्त / छत्तीसगढ़ - फरार कांग्रेस नेता पर चला निगम का हंटर , दुकान सील कर समान किया जप्त / छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में माँ और बेटे की मौके पर ही मौत / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी / 
सात फेरे होने और शादी की सभी रश्म पूरी हो जाने के बाद बारात क्यो वापस ले गया दूल्हा , पढ़े पूरी खबर

   cgwebnews.in   

सात फेरे होने और शादी की सभी रश्म पूरी हो जाने के बाद बारात क्यो वापस ले गया दूल्हा , पढ़े पूरी खबर

23.71

मध्य प्रदेश
खंडवा 04 मई 2022 -  दहेज के लालच में एक बनता हुआ रिश्ता टूट गया। दहेज में दस लाख रुपये की कार की मांग कर दूल्हे ने हंगामा कर दिया। इससे असहज हुए लड़की वालों ने उसे मनाने का प्रयास भी किया, लेकिन नहीं माना। इससे बात बिगड़ी और मामला झड़प में तब्दील हो गया। कार नहीं मिली तो दुल्हन को छोड़कर दूल्हा बरातियों के साथ लौट गया। दुल्हन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दूल्हे सहित परिवार के तीन अन्य लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।

मामला समीपस्थ ग्राम नहाल्दा का है। यहां की 22 वर्षीय युवती की शादी सत्यम मीणा निवासी दीपगांव जिला हरदा के साथ तय हुई थी। शादी के दिन दहेज में पल्सर बाइक देना तय हुआ था। मंगलवार को लग्न लगने से पहले लड़की वालों ने मंडप में बाइक लाकर खड़ी कर दी थी। दोपहर में दूल्हा सत्यम मीणा बरात लेकर आया। दुल्हन ने बताया कि शाम करीब छह बजे शादी की सभी रस्में पूरी होने के साथ ही फेरे भी हो गए थे।

इस दौरान दूल्हे सत्यम ने यह कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया कि दहेज में पल्सर बाइक नहीं लूंगा। मैंने आप लोगों को कार का बोला था। कार कहां है, मुझे बताओ नहीं तो मैं दुल्हन को यहीं छोड़ जाऊंगा। दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे सहित बरात के अन्य लोग शराब के नशे में थे। सत्यम द्वारा कार मांगे जाने के बाद बराती भी विवाद करने लगे। यह देख परिवार के लोग और छोटा भाई चिंटू सभी को समझाने लगा।

सभी दूल्हे सत्यम और बरातियों की मिन्नत करने लगे लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान चिंटू के साथ सत्यम और उसके जीजा मुकेश, भाई संतोष और रिश्तेदार अंकित मीणा ने मारपीट करनी शुरू कर दी। चिंटू को छुड़ाने के बाद परिवार के सभी लोग सत्यम को दुल्हन अपने साथ ले जाने के लिए कहते रहे लेकिन वह नहीं माना और बिना दुल्हन लिए यहां से बरात लेकर वापस चला गया। कोतवाली टीआइ बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि दुल्हन की शिकायत पर दूल्हे सत्यम मीणा, जीजा मुकेश मीणा, भाई संतोष मीणा और रिश्तेदार अंकित मीणा पर धारा 498-ए, 294, 323, 34 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3 और 4 प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/