छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / 
CM भूपेश बघेल के प्रोटोकाल में भाजपा कार्यकर्ता के निवास पर भोजन , नाराजगी के बाद बदला कार्यक्रम

   cgwebnews.in   

CM भूपेश बघेल के प्रोटोकाल में भाजपा कार्यकर्ता के निवास पर भोजन , नाराजगी के बाद बदला कार्यक्रम

28.80

सरगुजा
अम्बिकापुर 04 मई 2022 -  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश व्यापी विधानसभा दौरे की शुरुआत से पहले ही बलरामपुर जिले में कांग्रेस संगठन में नया विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री के बलरामपुर जिले के प्रवास को लेकर जो प्रोटोकाल जारी किया गया है उसमें शंकरगढ़ में मुख्यमंत्री के भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है। शंकरगढ़ में जय सिंह पैकरा नामक कार्यकर्ता के घर मुख्यमंत्री के भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है लेकिन संगठन स्तर पर विवाद खड़ा हो गया है कि जय सिंह पैकरा कभी कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं रहे।

इसी साल 27 मार्च 2022 को उन्होंने भाजपा की सदस्यता भी ली है। बकायदा सदस्यता शुल्क जमा करने की रसीद को भी सार्वजनिक किया गया है। बलरामपुर जिले के कांग्रेस संगठन के वाट्सएप ग्रुप में यह संदेश तेजी से प्रसारित किया जा रहा है। अब संगठन इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले जारी प्रोटोकॉल को देखने के बाद संगठन खेमा नाराज है बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार से प्रदेश व्यापी विधानसभा दौरे की शुरुआत कर रहे हैं।

27 मार्च 2022 को उन्होंने भाजपा की सदस्यता भी ली है।कांग्रेस संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को जब इस बात की जानकारी लगी तो वे नाराज हो उठे।मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की तैयारी की जाने लगी। इंटरनेट मीडिया पर संगठन से जुड़े लोगों ने ही इसे प्रसारित करना शुरू कर दिया बात राजधानी रायपुर तक पहुंच गई। संगठन स्तर पर इसे गंभीरता से लिया गया।स्थानीय स्तर से अधिकारियों का फीडबैक भी आलाधिकारियों तक पहुंच गया ऐसे में आनन-फानन में मुख्यमंत्री का प्रोटोकाल बदल दिया गया।

जारी नए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ,दोपहर का भोजन तो शंकरगढ में ही करेंगे लेकिन उनके भोजन की व्यवस्था जयसिंह पैकरा के यहां नहीं बल्कि शंकरगढ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल के यहां होगा।इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/