छत्तीसगढ़ - रेत में अचानक उभरी हनुमानजी की तश्वीर , बढ़ते जा रहा है तश्वीर का आकार , लोगो की उमड़ी भीड़ / छत्तीसगढ़ - नेताओं के साथ मंच पर बैठना सविता मैडम को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - बड़े भाई और बड़ी बहन के शादी के दिन छोटे भाई ने लगाई फाँसी , शादी की खुशियां बदली मातम में / जांजगीर जिले के दूल्हे की कोरबा में पिटाई , फेरे से पहले खुल गया दूल्हे का राज , हुआ जमकर हंगामा  / छत्तीसगढ़ - चरणदास महंत को नही मिले प्रस्तावक , नामांकन फार्म में दस्तखत करना भी भूले , फार्म हुआ निरस्त / जगह जगह लगे पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ पोस्टर , पूछा दोषी कौन?? / छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले दो दिनों तक होगी तेज आँधी के साथ बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट / पूर्व CM भूपेश बघेल के खास नवाज खान का ऑडियो वायरल , इस ऑडियो को बच्चे और महिलाएं ना सुने / 
जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहा था पति वही पत्नी अपने प्रेमी के साथ उड़ा रही थी गुलछर्रे

   cgwebnews.in   

जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहा था पति वही पत्नी अपने प्रेमी के साथ उड़ा रही थी गुलछर्रे

97.76

बिहार
मोतिहारी 03 मई 2022 -  बिहार के मोतिहारी में जिस महिला की हत्या के मामले में उसका पति जेल में सजा काट रहा था, जब उसकी सच्चाई सामने आई तो लोग हैरान रह गए. महिला मरी नहीं थी बल्कि अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी जिसे पुलिस और उसके मायके वालों ने मृत मान लिया था. पुलिस ने अब उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है. यह किसी फिल्म की पटकथा नहीं बल्कि एक हकीकत है, जिसका सामना उस शख्स को बिहार के मोतिहारी में करना पड़ा है. घटना केसरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की हैं जहां शांति देवी नाम की महिला की शादी 14 जून 2014 को केसरिया के वार्ड नंबर चार में रहने वाले दिनेश राम से हुई थी।

शादी के कई साल बाद पिछले 19 अप्रैल को महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और पंजाब के जालंधर मे उसके साथ रहने लगी. महिला के लापता होने के बाद उसके पिता योगेंद्र राम ने उसके पति पर दहेज प्रताड़ना और हत्या कर शव को गायब करने की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करा दी. केसरिया थाने की पुलिस ने बिना मामले की जांच किए महिला के पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हालांकि थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को इस मामले में शक हुआ और उन्होंने टेक्निकल सेल से इस केस में मदद लेने का फैसला किया. इसके बाद महिला के फोन को ट्रेस करने पर पता चला कि जिस महिला को सभी लोग मृत मान चुके थे, वो जिंदा है और पंजाब के जालंधर में अपने प्रेमी के साथ रह रही है. उसके बाद थानाध्यक्ष ने मोतिहारी एसपी को इसकी जानकारी दी. एसपी के आदेश पर एक टीम का गठन कर उसे जालंधर भेजा गया जहां से महिला को मोतिहारी लाया गया और इस सनसनीखेज मामले पर से पूरी तरह पर्दा उठा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/