सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / 
छत्तीसगढ़ - भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष की जुड़वा बेटियो को पिकअप ने मारी टक्कर , एक की मौत और दूसरी गंभीर

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष की जुड़वा बेटियो को पिकअप ने मारी टक्कर , एक की मौत और दूसरी गंभीर

16.51

बिलासपुर
बिलासपुर 22 अप्रैल 2022 -  बिलासपुर में गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की बेटी की मौत हो गई। वह अपनी जुड़वा बहन के साथ ट्यूशन पढ़कर एक्टिवा से लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दूसरी बहन की हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस को हादसे का पता देर रात चला। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द स्थित पंचायत भवन के पास रहने वाली सगुन सिंह (16) पुत्री मिथिलेश सिंह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह अपनी जुड़वा बहन पलक सिंह के साथ ट्यूशन पढ़कर सरकंडा के राजकिशोर नगर से एक्टिवा पर घर लौट रही थी। अभी दोनों बहनें राजकिशोर नगर के ऊर्जा पार्क मोड़ के पास पहुंची थी, उसी समय तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। घटना शाम करीब पांच बजे की है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच उन्होंने पुलिस के डायल 112 को कॉल किया। लेकिन, पुलिस समय पर नहीं पहुंची। इसके चलते आसपास के लोगों ने दोनों बहनों की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए तत्काल अपोलो अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में सगुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी छोटी बहन को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

सरकंडा TI परिवेश तिवारी ने बताया कि इस हादसे की सूचना पहले पुलिस को नहीं मिली थी। छात्रा की मौत के बाद गुरुवार की रात अपोलो अस्पताल के गार्ड ने सूचना दी। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घटनास्थल से पिकअप को जब्त कर लिया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/