मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
छत्तीसगढ़ में अब अप्रैल से सितंबर तक हितग्राहियों को हर महीने मिलेगा सौ किलो निःशुल्क चाँवल

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में अब अप्रैल से सितंबर तक हितग्राहियों को हर महीने मिलेगा सौ किलो निःशुल्क चाँवल

33.92

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 20 अप्रैल 2022 -  राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा तथा छ.ग. खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी अंत्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन एकल निराश्रित राशनकार्डाे पर माह अप्रैल से सितंबर 2022 तक नियमित एवं अतिरिक्त आबंटन का खाद्यान्न वितरण निःशुल्क किया जाएगा। 


जारी निर्देश के अनुसार  माह अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक राज्य में प्रचलित अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डाे (सामान्य एपीएल राशनकार्ड को छोड़कर) में नियमित मासिक आबंटन का चावल एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अतिरिक्त आबंटन का चावल वितरण निःशुल्क किया जाएगा।
 
माह अप्रैल एवं मई  हेतु चावल का अतिरिक्त आबंटन जारी कर दिया गया है जिसे छ.ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा सीधे उचित मूल्य दुकानों में भंडारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

माह मई के सामान्य आबंटन के साथ ही माह अप्रैल एवं मई का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अतिरिक्त आबंटन तथा राज्य योजना के अतिरिक्त आबंटन का वितरण राशनकार्डधारियों को माह मई 2022 में किया जायेगा।

राज्य शासन के निर्देशानुसार माह अप्रैल  से सितंबर  तक प्रत्येक माह अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन श्रेणी के राशनकार्डधारियों की चावल की पात्रता अनुसार होगी।

अपर कलेक्टर जांजगीर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राशनकार्डधारियों को उपरोक्त माहों में चावल की पात्रता से अवगत कराने के लिये संलग्न पत्रक सभी उचित मूल्य दुकानों में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जावे।.उन्होंने कहा है कि माह अप्रैल  से सितंबर तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मिडिया के माध्यम से समुचित प्रचार-प्रसार किया जावे। 

सामान्य राशनकार्डों में खाद्यान्न का वितरण वर्तमान में प्रचलित मासिक पात्रता एवं उपभोक्ता दर अनुसार किया जाये। उपरोक्त माहों में आबंटित खाद्यान्न के व्यपवर्तन एवं दुरूपयोग रोकने हेतु राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की संयुक्त मॉनिटरिंग समिति गठित कर खाद्यान्न वितरण की नियमित मानिटरिंग सुनिश्चित किया जाए।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आबंटित खाद्यान्न के व्यपवर्तन एवं दुरूपयोग तथा निर्देशों के उल्लंघन पाये जाने पर कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जावे।

उपरोक्तानुसार माह अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक उचित मूल्य दुकानों में आबंटन अनुसार खाद्यान्न का भण्डारण समय-सीमा में पूर्ण कराकर प्रति माह हितग्राहियों को वितरण सुनिश्चित किया जावे।
अन्त्योदय राशनकार्डधारियों को माह अप्रैल से सितम्बर  तक प्रतिमाह निःशुल्क चावल वितरण की मात्रा - 
      
01 सदस्य वाले राशन कार्ड धारियों को प्रत्येक माह- 40 किलोग्राम निःशुल्क चावल वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार 02 सदस्य - 45 किलोग्राम, 03 सदस्य - 50 किलोग्राम, 04 सदस्य - 55 किलोग्राम, 05 सदस्य - 60 किलोग्राम, 06 सदस्य - 65 किलोग्राम, 07 सदस्य - 70 किलोग्राम, 08 सदस्य - 75 किलोग्राम, 09 सदस्य - 80 किलोग्राम और 10 सदस्य - 85 किलोग्राम चावल वितरण किया जाएगा। 

प्राथमिकता राशनकार्डधारियों को निःशुल्क वितरण किए जाने दिशा निर्देश- 
     
01 सदस्य - 10 किलोग्राम, 02 सदस्य - 20 किलोग्राम, 03 सदस्य - 35 किलोग्राम, 04 सदस्य - 40 किलोग्राम, 05 सदस्य - 50 किलोग्राम, 06 सदस्य - 60 किलोग्राम, 07 सदस्य - 70 किलोग्राम, 08 सदस्य - 80 किलोग्राम, 09 सदस्य - 90 किलोग्राम और 10 सदस्य वाले राशनकार्ड धारियों को 100 किलोग्राम चावल वितरण किया जाएगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/