पति के साथ सोते वक्त पत्नी ने कहा ऐसे समय पर उसे जीजा की याद आती है , पति ने कर दी धुनाई , मामला पँहुचा थाने / छत्तीसगढ़ - पूर्व CM भूपेश बघेल पर भड़ास निकालने वाले कांग्रेसी नेता को अब सता रहा है जान का डर / जीजा और साली की पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , प्रेमप्रसंग में खुदकुशी की आशंका / छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 05 करोड़ 89 लाख का घोटाला , पूर्व CM का भी आया नाम , वायरल लेटर से मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - तहसील कार्यालय में पदस्थ क्लर्क की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / सक्ती - कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाकर बुरे फंसे जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर , गड़े मुर्दे उखाड़ने में जुटे पुराने साथी / महादेव एप मामले FIR के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल का पलटवार , ED से पूछे यह 05 सवाल / अवैध संबंध के शक में मारने गया था पत्नी को लेकिन मार दिया साली को , उजड़ गए दो परिवार / भूपेश बघेल के साथ फंसा पूरा कुनबा , महादेव एप मामले में FIR होने के बाद बैकफुट पर आई कांग्रेस / 
127 टन वजनी मशीन लेकर आ रहे ट्राले का भार नहीं सह सका पुल , ट्राला सहित ढह गया

   cgwebnews.in   

127 टन वजनी मशीन लेकर आ रहे ट्राले का भार नहीं सह सका पुल , ट्राला सहित ढह गया

50.74

मध्य प्रदेश
इटारसी 10 अप्रैल 2022 -  इटारसी-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-69 पर अंग्रेजी हुकूमत के दौरान बना करीब 150 साल पुराना पुल एक 127 टन वजनी मशीन लेकर आ रहे ट्राले का भार नहीं सह सका। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब 138 पहिए वाला ट्राला पुल से गुजरा तो ट्राले पर लोड मशीन समेत पूरा पुल भरभराकर ढह गया। हादसे के बाद इटारसी-नागपुर हाइवे पर यातायात बाधित हो गया है। सुखतवा नदी पर अंग्रेजी हुकूमत के दौरान लोहे के ब्रिज का निर्माण हुआ था।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के रिकार्ड अनुसार इस पुल की मियाद पूरी हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर केसला-पथरोटा का पुलिस बल तैनात किया गया। पुल टूटने के बाद हाइवे पर दोनों तरफ भारी जाम लग गया है।

जानकारी के अनुसार पथरोटा की पावर ग्रिड कार्पोरेशन में लगाई जाने वाली 127 टन वजनी मशीन हैदराबाद से इस ट्राले में भेजी गई थी। 6 मार्च को ट्राला लोड होकर चला था। पुलिस के अनुसार 4 दिन पहले बैतूल के पास सातामउ में ट्राला खराब होने से खड़ा रहा, इसे ठीक करने के लिए कंपनी के इंजीनियर आए थे, रविवार सुबह ही ट्राला मशीन लेकर इटारसी के लिए निकला था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब ट्राला पुल से गुजरा तो अत्याधिक भार की वजह से पूरा पुल ढह गया। हादसे में ट्राला चालक और क्लीनर को चोट पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आवाज के साथ जब पुल टूटकर गिरा तो आसपास हड़कंप मच गया, संयोग से उस वक्त पुल के दोनों ओर कोई दूसरे वाहन नहीं थे। हादसे की खबर लगते ही जिला प्रशासन ने तत्काल पुलिस बल को मौके पर भेजा।

मौजूदा हालत में आवाजाही के लिए यह इकलौता पुल था, नदी के नीचे से कच्ची सड़क से दोपहिया वाहन तो किसी तरह निकल रहे हैं, लेकिन भारी वाहनों के गुजरने का रास्ता बंद हो गया है। एनएचएई के उपमहाप्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि सुखतवा पुल की आयु पूरी हो चुकी थी, काफी पुराना ब्रिज होने के कारण इसका आधिकारिक रिकार्ड तो नहीं है, लेकिन यह आयु पूरी करने के बावजूद सालों से उपयोग में लिया जा रहा था, अत्यधिक भारी ट्राले के भार के कारण यह हादसा हुआ है।

इस मामले में प्राथमिक जांच के बाद ट्राला मालिक पर प्रकरण दर्ज किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोखिम भरे या सड़क-पुल की भार क्षमता से ज्यादा भारी वाहनों की पासिंग के लिए विधिवत अनुमति ली जाती है, जिससे किसी तरह का हादसा न हो, लेकिन ट्राला संचालक और पावर ग्रिड कार्पोरेशन ने भारी मशीन लाने के लिए किसी तरह का सर्वे या अनुमति नहीं कराई, इस वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ।

संजीव शर्मा ने बताया कि नए फोरलेन के नक्शे में सुखतवा नदी पर नया पुल सड़क के साथ आ रहा है, हालांकि यह तैयार नहीं हुआ है, ऐसी हालत में हाइवे पर यातायात सुचारू करने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाना प्रशासन के लिए चुनौती साबित होगा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक गुरूकरण सिंह ने बताया कि यातायात सुचारू करने के लिए फोर्स तैनात किया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 

पति के साथ सोते वक्त पत्नी ने कहा ऐसे समय पर उसे जीजा की याद आती है , पति ने कर दी धुनाई , मामला पँहुचा थाने

छत्तीसगढ़ - पूर्व CM भूपेश बघेल पर भड़ास निकालने वाले कांग्रेसी नेता को अब सता रहा है जान का डर

जीजा और साली की पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , प्रेमप्रसंग में खुदकुशी की आशंका

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 05 करोड़ 89 लाख का घोटाला , पूर्व CM का भी आया नाम , वायरल लेटर से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - तहसील कार्यालय में पदस्थ क्लर्क की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

सक्ती - कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाकर बुरे फंसे जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर , गड़े मुर्दे उखाड़ने में जुटे पुराने साथी

Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/