जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / 
सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही , 03 सौ बॉटल नशीला कफ सिरप के साथ अरसद अली को किया गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही , 03 सौ बॉटल नशीला कफ सिरप के साथ अरसद अली को किया गिरफ्तार

53.83

सक्ती
सक्ती 07 अप्रैल 2022 -  पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव द्वारा क्षेत्र में अवैध नशीली पदार्थों पर कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये थे इसी तारतम्य में थाना क्षेत्र में मुखबीरों को सक्रिय किया गया था कि कल दिनांक 06 अप्रैल 2022 को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प बाराद्वार रोड सक्ती के आगे निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास रोड़ किनारे एक सफेद रंग की ईयोन कार क्रमांक CG 12 AM 3610 में नशीला कफ सिरप बिकी हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा SDOP सक्ती मो. तस्लीम आरिफ खान द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश देने पर उनके मार्गदर्शन में थाना से टीम रवाना कर मुखबीर के बताये अनुसार मौके पर पहुंच कर गवाहों के समक्ष रेड कार्यवाही किया गया।

ईयोन कार क्रमांक CG 12 AM 3610 में बैठा व्यक्ति से गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर अपना नाम अरसद अली मुस्लिम पिता असगर अली उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 17 भोजपुर थाना चांपा जिला जॉजगीर चाम्पा का होना बताया गया जिसकी तलाशी लेने पर कब्जे में रखा एक सफेद रंग की कार के पिछली सीट के नीचे सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर नशीला कफ सिरप Chlorpheniramine maleate & codeine phosphate Syrup Maxcoff की 300 शीशी प्रत्येक शीशी में 100 - 100 ML भरा जप्त किया गया।

आरोपी अरसद अली मुस्लिम पिता असगर अली उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 17 भोजपुर चांपा थाना चांपा जिला जॉजगीर चाम्पा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से एनडीपीएस के धाराओं के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया जा कर न्यायिक रिमाण्ड लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी सक्ती , उप निरीक्षक लीलत चन्द्रा , प्र.आर. कमल किशोर साहू , प्र.आर. विजय निराला , आरक्षक प्रेम नारायण राठौर , महेन्द्र राठौर , लक्ष्मी नारायण राठौर , विजय पटेल और महिला आरक्षक दिव्ययाशा गोंड की सराहनीय भूमिका रही।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/