सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
आज का राशिफल , दिनांक 03 अप्रैल 2022 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

   cgwebnews.in   

आज का राशिफल , दिनांक 03 अप्रैल 2022 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

18.78

धर्म / ज्योतिष
- आज का राशिफल दिनाँक 03 अप्रैल 2022 दिन रविवार - 

मेष राशि - आज का दिन सामान्य रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज सोच-समझ के बड़ा  निर्णय लें। अगर आपके मन में कोई बड़ी योजना चल रही है, तो आज उसे कुछ समय के लिये रोक दें। आपको उम्मीद से कम प्रॉफिट होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लम्बे समय से चलती आ रही परेशानी दूर होंगी। बेहतर होगा आज  अपना ध्यान धार्मिक कार्यो में लगायें तनाव कम होगा, कॉन्फिडेंस लेवल हाई बनेगा। साथ ही परिस्थितियां भी अनुकूल बनेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगा रहेगा। 

वृष राशि - आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपकी विदेश में रहने वाले किसी बड़े बिजनेसमैन से डील फिक्स हो सकती है। टाइम-टाइम पर मेलबॉक्स चेक करते रहें क्योंकि किसी भी समय कोई जरुरी मैसेज आ सकता हैं जिससे आपकी तकदीर अचानक बदल जायेगी। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं। उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष ठीक रहेगा।  परिवार के लोग अपकी हर तरह से सहायता करेंगे। स्वास्थ्य आज पहले अच्छा रहेगा। मन शांत रहेगा।

मिथुन राशि - आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, इससे आगे चलकर आपको आर्थिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आपका कोई मित्र कारोबार में साझेदारी के लिये हाथ बढ़ा सकता है। आज आप अपनी पर्सनालिटी में अच्छे सुधार लायेंगें। इस राशि के जो छात्र मॉस कम्यूनिकेशन कर रहे हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। सेहत आज फिट एंड फाइन रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। 
 
कर्क राशि - आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको बात-बात पर गुस्सा आ आयेगा। बेहतर होगा की आप व्यावहारिक होकर अपने चिड़चिड़ेपन को दूर करने की कोशिश करें। आज आपको उन व्यक्तियों से दूर रहने की जरुरत है जो ओवर रियेक्ट करते हैं। इस राशि के विवाहितों को आज भावनाओं से हटकर, परिवार की स्थिति के बारे में व्यवहारिक होकर सोचना पड़ेगा। जिसमें अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के छात्र आज नया टाइम टेबल बनाकर तैयारी करें फायदा होगा। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।  

सिंह राशि - आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कामकाज में आज मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में परफॉरमेंस अच्छी होने से आपकी अलग पहचान बनेगी। किसी महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय सतर्क रहें कोई महत्वपूर्म बात सुनने को मिल सकती है। जो आपके लिये काफी फायदेमंद रहेगी। इस राशि के जो लोग वकील हैं वह आज अपने किसी पुराने  कैस पर स्टडी करेंगें। विरोधी पक्ष आज आपको भ्रमित करने की पूरी कोशिश करेंगे। समझदारी से काम लेने पर सभी काम सरलतापूर्वक पूरा हो जायेगा। लवमेट आज आपने पार्टनर की भावनाओ को समझेंगे। 

कन्या राशि - आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली रहेगा, जो आपके विरोधियों के सामने पहाड़ बनकर सामने खड़ा रहेगा। कारोबार में आ रही समस्याओं को सॉल्व करने के लिये सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के छात्रों को आज जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर फोकस करने की जरुरत है। अगर आप पिछलें कुछ समय से बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान हैं तो आज आप इसको एक्सरसाइज की शुरुआत करके कम करने की कोशिश करेंगे आपको इससे राहत मिलेगी। बाहर की चीजों को अनदेखा करें। 

तुला राशि - आज आपका ध्यान पुराने कामों को पूरा करने में अधिक लगा रहेगा। किसी खास काम को लेकर कोई शानदार योजना बन सकती है साथ ही उस पर काम भी शुरू हो सकता है। परिवारवालों के साथ समय अधिक बीतेगा। पारिवारिक कामों को करने में आज अपनों का साथ मिलेगा।  कारोबार में लम्बे समय से चलती आ रही परेशानी आज खत्म हो जायेगी। माता आपके लिए अपकी मन पसंद का भोजन बनायेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया है,सारी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक राशि - आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। कारोबार को बढाने के नए विचार अपके द्माग में आयेंगे। महिलायें आज आपना घरेलू काम समय से पहले पूरा कर लेंगी। इस राशि के आविवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, कोई अच्छा प्रस्ताव आपको मिलेगा। छात्रों के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अच्छी कंपनी के इंटरव्यू के लिए थोडी अधिक मेहनत करनी होगी। सेहत को फिट रखने के लिये अंकुरित अनाज खायें स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर पॉजिटिविटी बनी रहेगी| 

धनु राशि - आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में आप एक लय बनाकर काम करें , जिससे समय की बचत होगी। आज नियमित तरीके से अपने दायरे और ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें, सफलता जरूर हासिल होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव होने की सम्भावना बनी रहेगी,अपने साथ माता की  सेहत का भी खास ख्याल रखें। अगर किसी फ्रेंड से कई दिनों से मन-मुटाव बना हुआ है तो आज दोस्ती के लिये हाथ बढ़ा सकते हैं। सब कुछ ठीक हो जायेगा। भाई-बहन के साथ रिश्तें बेहतर होंगे। 

मकर राशि - आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस  के कामों में आपकी परफॉरमेंस सराहनीय रहेगी। साथ ही बॉस आपकी तारिफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही रूकावटों से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। माता-पिता से उपयोगी सलाह मिल सकती है। इस राशि के छात्र आज एकाग्र मन से पढ़ाई करें, रिजल्ट पॉजीटिव मिलेगा। समाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपका नाम बढेगा।। संतान की ओर से आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। 

कुंभ राशि - आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका मन कुछ नया करने के लिये करेगा। अगर आप व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं तो सौन्दर्य प्रसाधन के क्षेत्र में निवेश करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। अनचाहे ख़्यालों को दिमाग में न आने दें। शांत और तनावरहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी सोचने की शक्ति बढ़ेगी। जिससे कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। बदलते समय को देखते हुये सहकर्मियों के साथ ताल मेल बैठा करना चलना आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगा। इस राशि के जो लोग टेंट हाउस का कारोबार कर रहे हैं। उनका दिन आज  राहतपूर्ण रहेगा। 

मीन राशि - आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप सफलता के बेहद करीब रहेंगे। इतने करीब रहने के बावजूद भी आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट हो सकती है। जो आपके लिये रुकावट उत्पन्न कर सकती हैं। टेंशन के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आज पार्ट्नर के साथ अपनी बाते शेयर करें। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिये  लिये नियमित एक्सरसाइज करना न भूलें। मन को शांति मिलेगी। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/