FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही / कुख्यात चिन्ना पाण्डेय एक साल के लिए तड़ीपार , सक्ती , जांजगीर और कोरबा सहित इन जिलों में नही कर पायेगा प्रवेश / छत्तीसगढ़ - भारी वाहन की टक्कर से बाईक सवार पति-पत्नी की मौत , दो बच्चे गंभीर रूप से घायल / साली को दिल दे बैठा जीजा , जीजा के प्यार में साली भी हुई पागल , जब साले को हुई खबर तब,, / 
पूर्व मंत्री पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार , जानें वजह

   cgwebnews.in   

पूर्व मंत्री पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को पुलिस ने किया  गिरफ्तार , जानें वजह

45.97

उत्तर प्रदेश
लखनऊ 01 अप्रेल 2022 -  उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को गोमती नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में गवाही के लिए न आने पर चित्रकूट की इस महिला के खिलाफ वारंट जारी हुआ था, जिस पर अमल करते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है अब गोमतीनगर पुलिस महिला को एमपी - एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) में पेश करेगी।

बता दें कि समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार में गायत्री प्रसाद प्रजापति खनन मंत्री रह चुके हैं. चित्रकूट की इस महिला ने गायत्री और छह अन्य लोगों पर उनकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया था. महिला का आरोप था कि वह मंत्री गायत्री प्रजापति से मिलने उनके आवास पर पहुंची थी, जिसके बाद मंत्री और उनके साथियों ने उसको नशा देकर नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया।

इस मामले में पीड़ित परिवार को प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था. वहीं सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद गायत्री प्रजापति और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

इस मामले में गायत्री प्रजापति समेत तीन आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई. वहीं दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. गायत्री प्रसाद प्रजापति, अशोक तिवारी और आशीष शुक्ला को गैंगरेप और पॉक्सो ऐक्ट की धाराओं में दोषी करार दिया था।

गायत्री प्रजापति की ओर से इस सज़ा के खिलाफ अपील की गई, जिस पर लखनऊ स्थित एमपी - एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है. कोर्ट ने इसी मामले में पीड़िता की मां को गवाही के लिए तलब किया था, लेकिन बार-बार के समन के बावजूद वह पेश नहीं हुई थी.

18
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/