जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / 
बड़ी खबर , रायगढ़ नगर निगम की कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने की खुदकुशी , महिला कांग्रेस अध्यक्ष से विवाद के बाद आई थी चर्चा में

   cgwebnews.in   

बड़ी खबर , रायगढ़ नगर निगम की कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने की खुदकुशी , महिला कांग्रेस अध्यक्ष से विवाद के बाद आई थी चर्चा में

31.55

रायगढ़
रायगढ़ 31 मार्च 2022 -  रायगढ़ नगर निगम की पार्षद संजना शर्मा ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। संजना शर्मा कांग्रेस की बहुत चर्चित और तेज तर्रार नेता थीं। हालांकि उन्होंने खुदकुशी क्यों की अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ नगर निगम का बजट सत्र चल रहा है। रोज की तरह वार्ड 28 से पार्षद संजना शर्मा भी बुधवार को उसमें शामिल हुई थीं। इसके बाद वह घर पहुंची। बताया जा रहा है कि देर रात ही उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालांकि उन्होंने क्या खाया इस संबंध में कोई जानकारी किसी को नहीं है। उनकी ओर से भी किसी को नहीं बताया गया था।

पार्षद संजना के भाई ने जब गुरुवार दोपहर उन्हें उल्टी करते देखा तो उन्हें जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली। इसके बाद संजना को दोपहर करीब ढाई बजे आनन-फानन में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों सहित कांग्रेस नेता व अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं परिवार भी सकते में है।

बता दे की पार्षद संजना शर्मा करीब तीन माह पहले निगम सभापति के कक्ष में महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह से विवाद के बाद चर्चा में आई थीं। बरखा सिंह ने अतिक्रमण के मुद्दे पर सभापति चैंबर में घुसकर संजना शर्मा को गालियां दीं और हाथापाई की थी। इस मामले ने फिर काफी तूल पकड़ा था और संजना शर्मा ने मामले की शिकायत बड़े नेताओं से की थी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/