छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , बिन ब्याही माँ की करतूत की आशंका / छत्तीसगढ़ - पूर्व पार्षद और दबंग कांग्रेस नेता का नाम गुंडा लिस्ट में शामिल , दोनो इस विधायक के है खास / छत्तीसगढ़ - शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / राजधानी रायपुर में एक बार फिर लगी भीषण आग , दूर तक नजर आ रही है लपटे , दहशत में लोग / प्रेमी की डिमांड पूरी नही करना युवती को पड़ा भारी , प्रायवेट पार्ट में डाल दिया लाल मिर्च और फेवीक्विक / सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / 
अंतरजिला बाईक चोर गिरोह का खुलासा , 05 आरोपियों से पाँच बाईक जप्त , जांजगीर चाम्पा जिले में भी दिए थे वारदात को अंजाम

   cgwebnews.in   

अंतरजिला बाईक चोर गिरोह का खुलासा , 05 आरोपियों से पाँच बाईक जप्त , जांजगीर चाम्पा जिले में भी दिए थे वारदात को अंजाम

84.55

बिलासपुर
बिलासपुर 27 मार्च 2022 -  दूसरे जिलों में घूम-घूमकर बाइक चोरी कर बिलासपुर में बेचने वाले गिरोह के पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच बाइक के साथ ही तीन गैस सिलेंडर, फ्रिज भी बरामद किया गया है। आरोपी जांजगीर-चांपा, भिलाई, रायपुर सहित अन्य जिलों से बाइक चोरी कर शहर में बेचने की फिराक में थे। मामला बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाने का है।

शहर में पिछले कुछ समय से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। इसे देखते हुए पुलिस अफसरों ने सभी थाना प्रभारियों के साथ ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम (ACCU) को बाइक चोर गिरोह की तलाश करने के निर्देश दिए थे। कोतवाली पुलिस की टीम ने कुछ संदेहियों को पकड़कर ACCU टीम को दिया। उनसे पूछताछ की गई, तब बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पता चला। पकड़े गए युवकों ने कोर्ट के साथ ही दूसरे जिलों से बाइक चोरी करने की जानकारी दी।

पुलिस ने उनके पास से चोरी की 11 बाइक जब्त किया है। जिसमें से पांच गाड़ियां दूसरे जिले की है। पकड़े गए आरोपियों में कोनी के देवनगर निवासी अमन उर्फ बिल्लू श्रीवास्तव (22), सरकंडा के कुंदरूबाड़ी निवासी किशन जांगड़े (20), सरकंडा के बंधवापारा निवासी अजय उर्फ सोनू यादव (28), तिफरा के मन्नाडोल निवासी सुकालू साहू (19), तिफरा निवासी वीरेंद्र उर्फ बऊआ चौहान शामिल हैं।

पुलिस अफसरों ने बताया कि बाइक चोरी कर गिरोह दूसरे जिलों में जाकर छिपा देते हैं और मौका पाकर वहां आसपास के इलाकों में बेच देते हैं। ऐसे में पुलिस जिले में बाइक की तलाश करती रहती है, लेकिन उसका पता नहीं चलता था। TI प्रदीप आर्या ने बताया कि आशंका है कि शहर के साथ ही दूसरे जिलों में भी ऐसे गिरोह सक्रिय हैं, जो बाइक चोरी कर दूसरे जिलों में खपा रहे हैं। पुलिस की टीम अब उसी दिशा में काम कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/