भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / 
तेज गर्मी और लू के साथ बारिश की चेतावनी , मौषम विभाग ने बताया यह वजह

   cgwebnews.in   

तेज गर्मी और लू के साथ बारिश की चेतावनी , मौषम विभाग ने बताया यह वजह

61.54

नई दिल्ली
नई दिल्ली 27 मार्च 2022 -  उत्तर भारत के राज्यों का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी और मौसम शुष्क बना रहेगा. दिल्ली में वीकेंड पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक, आज पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव का प्रकोप शुरू होने जा रहा है. इसके आने वाले दिनों में धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर में 27 मार्च को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा गुजरात में भी लू चलने का अनुमान है. अहमदाबाद में मिनिमम टेम्प्रेचर 22 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक, एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा, कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु क्षेत्र में कोमोरिन क्षेत्र तक चल रही है. जिसके चलते कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों के साथ-साथ तमिलनाडु के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश देखी जा सकती है. इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम हो सकती है. मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार है।

साथ ही 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर, गुना, टीकमगढ़, निवाड़ी सहित कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है. भोपाल शहर में आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

वहीं, उत्तर प्रदेश में उत्तर पश्चिम से आ रही तेज व ठंडी हवाओं के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं दर्ज की गई है. मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. रविवार को लखनऊ का मिनिमम टेम्प्रेचर 21 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जबकि चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जम्मू का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा. लेह के तापमान में एक बार फिर गिरावट आई है. आज यहां का मिनिमम टेम्प्रेचर ज़ीरो डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि मैक्सिमम टेम्प्रेचर 14 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. मौसम एकदम साफ रहेगा. श्रीनगर में आज मिनिमम टेम्प्रेचर 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/