छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / दूल्हा हुआ गिरफ्तार , दुल्हन की माँ की तलाश में जुटी पुलिस , देखते ही करेगी गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - प्रेमी की शादी में पँहुच गई प्रेग्नेंट प्रेमिका , काफी हंगामे के बाद हुआ यह फैसला / शमीम कबाड़ी के गोदाम में ब्लास्ट , दो मजदूरों की मौत , बम और रॉकेट लांचर के खाली खोखे बरामद / छत्तीसगढ़ - कुख्यात अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव एक साल के लिए तड़ीपार , कलेक्टर ने जारी किया आदेश / सक्ती - बुधवारी बाजार में खुलेआम हथियार लहराते सूरज गिरफ्तार , भेजा गया जेल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO देख कर 24 साल के आरोपी ने 05 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार / छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / 
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , रेप पीड़िता ने की खुदकुशी , आरोपी की धमकी से थी परेशान

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , रेप पीड़िता ने की खुदकुशी , आरोपी की धमकी से थी परेशान

86.66

बिलासपुर
बिलासपुर 24 मार्च 2022 -  तोरवा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से छह साल तक दुष्कर्म किया। इस बीच उसने महिला के नाम से अलग-अलग जगहों से छह लाख स्र्पये कर्ज भी ले लिया। बाद में उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमानत पर छूटने के बाद वह पीड़िता को धमकाने लगा। 

इससे परेशान होकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है जानकारी के मुताबिक तोरवा क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला निजी संस्थान में काम करती थी। उसके पति की मौत हो चुकी थी। 

महिला को शादी का झांसा देकर देवरीखुर्द में रहने वाला प्रेमशंकर साहू उसके साथ रहने लगा। उसने लोगों को उसका पति बताकर अलग-अलग समूह से छह लाख स्र्पये लोन भी ले लिया। बाद में उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। महिला ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय के आदेश पर युवक को जेल भेज दिया गया। 

जमानत पर छूटने के बाद वह महिला पर समझौते के लिए दबाव बना रहा था। इसके अलावा वह उससे रूपए भी मांगता था। इससे परेशान होकर महिला ने पांच दिसंबर 2021 को जहर सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की। युवक और महिला के बीच मोबाइल मैसेज की जांच के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/