सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
बड़ी खबर , मुंबई - हावड़ा एक्सप्रेस टाटानगर के पास पटरी से उतरी , यात्रियों में मचा हड़कंप , सुधार कार्य जारी

   cgwebnews.in   

बड़ी खबर , मुंबई - हावड़ा एक्सप्रेस टाटानगर के पास पटरी से उतरी , यात्रियों में मचा हड़कंप , सुधार कार्य जारी

23.64

झारखंड
टाटानगर 22 मार्च 2022  -  मुंबई - हावड़ा एक्सप्रेस (12869) टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को बेपटरी हो गई. प्लेटफार्म संख्या-4 पर ट्रेन के बेपटरी होने के बाद जोरदार आवाज होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. सूचना मिलते ही रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गया और उसने हादसे पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल, मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से हावड़ा स्टेशन जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार शाम पटरी से उतर गई. शुरुआती जांच में सामने आया कि सेक्शन टूटने के कारण गाड़ी बेपटरी हुई थी. इसी वजह से यह हादसा हुआ. हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है।

इस घटना के तुरंत बाद तत्काल रेस्क्यू टीम ने पटरी को ठीक करने के बाद बेपटरी हुई ट्रेन को वापस पटरी पर लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं. घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है कि टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास कैसे इस तरह की घटना घटी है और कहां लापरवाही रही है. रेलवे स्टेशन के पास सारे यात्रियों को रोक दिया गया है और ट्रेन को फिर से चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

अब तक पूरी टीम को सफलता नहीं मिल पाई है. ट्रेन की एक बोगी बेपटरी हुई है. उधर, इस रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है. जिसके चलते गाड़ियों अपने गंतव्य तक पहुंचने में लेट हो रही हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/