सक्ती लोकसभा में लगातार मजबूत हो रही है भाजपा , दो लाख से अधिक वोट से जीतेगी कमलेश जांगड़े - दिनेश शर्मा / दूर हुआ डॉ महंत की राह का सबसे बड़ा कांटा , अब बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे पत्नी का प्रचार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत , आक्रोशित लोगों ने थार में लगाई आग / माध्यमिक शिक्षा मंडल आज जारी करेगा 10वी और 12वी बोर्ड का रिजल्ट , इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट / गांव में चल रहे देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , 03 युवती और 06 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / बाबा रामदेव को सुप्रीमकोर्ट से फिर पड़ी फटकार , माफीनामा हुआ खारिज , सुप्रीमकोर्ट पूछा यह सवाल / छत्तीसगढ़ - रेत में अचानक उभरी हनुमानजी की तश्वीर , बढ़ते जा रहा है तश्वीर का आकार , लोगो की उमड़ी भीड़ / छत्तीसगढ़ - नेताओं के साथ मंच पर बैठना सविता मैडम को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड / 
संदेहास्पद हालात में मिली पति और पत्नी की लाश , 09 महीने की गर्भवती थी पत्नी

   cgwebnews.in   

संदेहास्पद हालात में मिली पति और पत्नी की लाश , 09 महीने की गर्भवती थी पत्नी

17.91

गरियाबंद
गरियाबंद 19 मार्च 2022 -  गरियाबंद में पति-पत्नी की लाश एक घर में मिली है। पति का शव फांंसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसकी पत्नी की लाश बिस्तर में पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि शादीशुदा युवती 9 महीने की गर्भवती थी। दोनों की लाश मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

बोडराबांधा गांव में वेदप्रकाश पटेल (25) और उसकी पत्नी भारती पटेल (24) रहते थे। होली के दिन गांव में सभी लोग होली खेलने में व्यस्त थे। वेदप्रकाश के माता-पिता सुबह खेत गए थे। जानकारी के अनुसार जब वेदप्रकाश के माता-पिता सुबह 11 से 11.30 के बीच वापस लौटे, तब उन्होंने दोनों की लाश देखी है। उन्होंने देखा कि वेदप्रकाश पटेल का शव उसके कमरे के पंखे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उसकी पत्नी बिस्तर में पड़ी थी।

लाश देखने के बाद उनके परिजन दोनों को अस्पताल भी ले गए थे। मगर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि शव लाते ही शाम हो गया था। इसकी वजह से पीएम नहीं किया जा सका था। शनिवार को दोनों का पोस्टमॉर्टम किया गया।

इधर, परिजनों ने बताया कि भारती 9 महीने की गर्भवती थी। वो पिछले कुछ दिनों से अपनी पति से बोल रही थी कि उसे अपने मायके जाना है। पत्नी का कहना था कि उसका पहले बेटा होने वाला है। जिसे वह अपने मायके में जन्म देना चाहती है। मगर इस बात से वेदप्रकाश नाराज था। वह भारती को मायके भेजना नहीं चाहता था। इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ करता था।

परिजनों ने आशंका जताई है कि होली के दिन भी इस तरह से झगड़ा हुआ होगा। जिसके चलते पहले पति ने पत्नी का गला दबाया। फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया होगा। वहीं पुलिस का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/